फैक्ट चेक

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के नाम पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है दावे की सच्चाई

Air India Phuket Delhi Flight Turbulence Viral Video: 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया  की फ्लाइट को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था. खराब मौसम के चलते फ्लाइट गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी, जिसके कारण फ्लाइट 300 फीट नीचे चली गई थी. इस घटना में 17 लोग घायल हो गए थे. अब इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो  से दावा किया जा रहा है कि यह उसी घटना का है, जिसमें अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मची हुई है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर किया. पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली आने वाली एयर इंडिया (Air India) फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 से ज्यादा घायल ! दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट A2379 उड़ान के दौरान भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई.’

यबजर ने यह भी लिखा कि तेज झटकों से विमान में अफरा-तफरी मच गई और 12 से अधिक यात्री व क्र सदस्य घायल हो गए. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई. सभी घायलों को चिकित्सा सहायता दी गई है और एयर इंडिया ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

क्या है सच?

जब इस वीडियो की गहराई से जांच की गई, तो सच कुछ और ही निकला. दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो अभी का है ही नहीं, बल्कि 8 साल पुराना यानी अप्रैल 2018 का है.

वीडियो के कीफ्रेम्स को निकाल कर सर्च करने पर एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के इंस्टा पेज पर यह वीडियो मिला. इस वीडियो को 22 अप्रैल 2018 को पोस्ट किया गया था. चैनल के अनुसार, यह घटना अमृतसर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की है, जब विमान करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर भारी टर्बुलेंस की चपेट में आ गया था. उस समय झटकों के कारण केबिन की खिड़की का अंदरूनी पैनल तक उखड़ गया था. उस दौर में यह वीडियो काफी चर्चा में रहा था. इस घटना को कई प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों और अखबारों ने कवर किया था.

निष्कर्ष

हालांकि यह सच है कि थाईलैंड के फूकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस जांच से यह साफ है कि दावे के साथ शेयर किया जा रहा यह वीडियो 8 साल पुराना है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड दिखाओ और मुफ्त साइकिल पाओ? जानिए क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

42 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

45 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

58 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago