Bharat Express DD Free Dish

आधार कार्ड दिखाओ और मुफ्त साइकिल पाओ? जानिए क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच

Free cycle On Aadhaar Card: सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर फेक वीडियो और पोस्ट शेयर किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि आधार कार्ड दिखाने पर लोगों को मुफ्त साइकिल दी जाएगी.

Free cycle On Aadhaar Card

Free cycle On Aadhaar Card

Free cycle On Aadhaar Card: सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर फेक वीडियो और पोस्ट शेयर किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि आधार कार्ड दिखाने पर लोगों को मुफ्त साइकिल दी जाएगी. जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया है.

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल ‘mistri_bhau12’ से शेयर किया गया है. वीडियो को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे पहली नजर में ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद किसी नई सरकारी योजना की घोषणा कर रहे हैं. पोस्ट में लोगों को आधार कार्ड के जरिए मुफ्त साइकिल मिलने की बात कही गई है.

फैक्ट चेक में क्या निकला?

हालांकि जब इस वीडियो और दावे की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह असली वीडियो नहीं है. प्रधानमंत्री की आवाज और उनके हाव-भाव के साथ छेड़छाड़ कर डीपफेक तकनीक की मदद से इसे तैयार किया गया है. केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आधार कार्ड पर मुफ्त साइकिल देने से जुड़ी ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

इस तरह के वीडियो का मकसद लोगों को भ्रमित करना और ज्यादा से ज्यादा व्यू और शेयर हासिल करना हो सकता है. कई बार फर्जी योजनाओं के नाम पर लोगों से लिंक पर क्लिक करने, फॉर्म भरने या निजी जानकारी साझा करने को भी कहा जाता है. इससे बैंक खाते, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य निजी जानकारियों के गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है.

मुफ्त योजनाओं पर न करें भरोसा

लोगों को सलाह दी जाती है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली किसी भी सरकारी योजना पर तुरंत भरोसा न करें. खासकर तब, जब पोस्ट में मुफ्त सामान, नकद राशि या किसी बड़े लाभ का दावा किया गया हो. ऐसी जानकारी की पुष्टि हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग के सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- कुछ ही घंटों की बारिश में वेनिस बना दिल्ली, पानी में तैरती दिखी कारें

केंद्र सरकार की वास्तविक योजनाओं की जानकारी के लिए लोग आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर जा सकते हैं. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read