फैक्ट चेक

Fact Check: आगरा में अचानक ढह गई इमारत, वीडियो हो गया वायरल, जानें इमारत के गिरने की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये वीडियो आगरा का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक इमारत अचानक से ढह जाती है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है.

वायरल वीडियो का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आगरा में एक इमारत अचानक से ढह गई. एक यूजर ने वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आगरा में अचानक गिरा बिल्डिंग, जिसे यूजर्स अलग-अलग प्लेटपफॉर्म पर शेयर कर रहे है.

क्या है सच्चाई

इस वीडियो की जांच करने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि ये वीडियो असली नहीं है. हमने जांच के लिए कीवर्ड सर्च किया, लेकिन आगरा में किसी इमारत के गिरने की कोई खबर या रिपोर्ट नहीं मिली. जब हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा और जांच किया तो उसमें कई सारी विसंगतियां दिखाई दीं, जैसे की बिल्डिंग गिरने से नीचे खड़ी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ, पुलिस वाहन के साइरन की आवाज और वीडियो की क्वालिटी भी हाई है.

इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम ने वीडियो को एआई से बने होने का संदेह जताहा, जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए Hive AI Tool का इस्तेमाल किया. इस टूल ने वीडियो को 98 प्रतिशत एआई जेनरेटेड बताया.

नतीजा

इस जांच से यह बात साफ हो गई कि आगरा में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और वायरल हो रहा ये वीडियो पूरी तरह से एआई से बनाया गया है. जिससे ये साबित होता है कि वीडियो को शेयर करते हुए करा गया दावा गलत है, साथ ही ये वीडियो फेक और भ्रामक है. इसलिए सोशल मीडिया पर दिखी हर वीडियो पर बिना जांचे विश्वास न करें और उन्हें शेयर करने से बचे.

ये भी पढ़ें: Fact Check: पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद को लेकर अक्षय कुमार ने की टिप्पणी, दी औरतों की इज्जत करने की सलाह, जानें सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

9 seconds ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

8 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

59 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago