फैक्ट चेक

क्या सच में भारत में 5 दिन बाद खत्म हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दावों को लेकर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसी खबर ‘आग’ की तरह फैल रही है जिसने आम जनता की धड़कनें बढ़ा दी हैं. दावा किया जा रहा है कि भारत के पास केवल 5 से 6 दिन का Petrol Diesel बचा है और जल्द ही देशभर के पेट्रोल पंप खाली होने वाले हैं. इसके चलते कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ और ‘पैनिक बाइंग’ भी देखी गई. लेकिन क्या वाकई देश में ईंधन का संकट आने वाला है? आइए जानते है सच्चाई.

PIB ने दावे को किया खारिज

सरकार की आधिकारिक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल दावे को पूरी तरह ‘भ्रामक और फर्जी’ करार दिया है. PIB ने स्पष्ट किया कि भारत के पास ‘सिर्फ 5 दिन’ का स्टॉक होने की खबर में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. असल में, भारत की कुल भंडारण क्षमता 74 दिनों की है और मौजूदा समय में देश के पास लगभग 60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इसमें कच्चा तेल (Crude Oil), रिफाइंड उत्पाद और जमीन के नीचे बनी सामरिक गुफाओं (Strategic Reserves) में रखा तेल शामिल है.

घबराने की जरूरत नहीं

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 26 मार्च 2026 को जारी अपने बयान में जनता को आश्वस्त किया है कि देश में ईंधन की सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत है.

मंत्रालय के अनुसार, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम रिफायनर है और 150 से अधिक देशों को ईंधन निर्यात करता है. ऐसे में घरेलू किल्लत का सवाल ही पैदा नहीं होता.

देश की सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से अधिक पर काम कर रही हैं. आने वाले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की खरीद पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी है. साथ ही, वैश्विक तनाव के बावजूद भारत को 41 से अधिक देशों से कच्चा तेल मिल रहा है, जिससे सप्लाई पर कोई आंच नहीं आएगी.

LPG और PNG को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि रसोई गैस (LPG) को लेकर भी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. सरकार ने साफ किया है कि घरेलू रिफाइनरियों में एलपीजी का उत्पादन 40% तक बढ़ाया गया है. इसके अलावा, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से 800 टीएमटी (TMT) एलपीजी कार्गो पहले ही बुक किए जा चुके हैं. PNG के विस्तार को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वो सरकार की पुरानी दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, न कि किसी तात्कालिक संकट का नतीजा.

अफवाह फैलाना कानूनी अपराध

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर विदेशी फुटेज और गलत जानकारी का इस्तेमाल कर दहशत फैलाना एक दंडनीय अपराध है. ऐसे भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, हमारी पड़ताल और सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ‘5 दिन का स्टॉक’ वाला दावा पूरी तरह फर्जी है. भारत के पास अगले दो महीनों के लिए ईंधन का सुरक्षित भंडार है. इसलिए किसी भी अफवाह पर यकीन न करें.

ये भी पढ़ें: बेटे को जबरन जंग में भेजने पर इजरायली महिला से हुई बदसलूकी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago