Bharat Express DD Free Dish

Petroleum Ministry

केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीजल के निर्यात पर 14 रुपये और एटीएफ (ATF) पर 12.5 रुपये प्रति लीटर की एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. पेट्रोल के निर्यात और घरेलू ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

PM Ujjwala Yojana Rule Change: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 रिफिल कर दी है. अब लाभार्थियों को साल में केवल पहले चार सिलेंडरों पर ही 300 रुपये की DBT सब्सिडी मिलेगी.

सरकार ने फर्टिलाइजर संयंत्रों के लिए गैस आवंटन में 5% की वृद्धि की है, जिससे यह छह महीने के औसत उपभोग के लगभग 95% तक पहुंच गया है.

सोशल मीडिया पर भारत के पास केवल 5 दिन का ऑयल स्टॉक होने का दावा वायरल हो रहा है. PIB फैक्ट चेक ने इसे फर्जी बताते हुए साफ किया है कि देश के पास 60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई पर दबाव को देखते हुए सरकार ने केरोसिन नियमों में ढील दी है. अब हर जिले के दो पेट्रोल पंपों से मिट्टी का तेल मिल सकेगा. 21 केरोसिन-मुक्त राज्यों में भी सप्लाई बहाल.

इजराइल-ईरान तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी दिखी, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने हालात नियंत्रण में बताए. सरकार का कहना है कि क्रूड सप्लाई सुरक्षित है, जबकि गैस सप्लाई पर असर से निपटने के लिए वैकल्पिक प्लान तैयार है...

तेल मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में भारत में ईंधन की खपत अक्टूबर के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में 3.2 प्रतिशत बढ़कर 20.49 मिलियन मीट्रिक टन हो गई.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घोषणा की कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दिसंबर 2024 तक देश भर में खुदरा दुकानों पर 17,939 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और 206 बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए हैं.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, निर्यात के हिस्सों में लगभग 25% हिस्सेदारी वाले इंजीनियरिंग सामान का मूल्य अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सालाना 9.73% बढ़कर 67.49 बिलियन डॉलर हो गया. इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात सालाना 23.70% बढ़कर 19.07 बिलियन डॉलर हो गया,