फैक्ट चेक

क्या सच में मैदान पर भिड़ गईं भारत और पाकिस्तान की कप्तान? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की खुली पोल

Fact Check: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो, तो रोमांच का चरम पर होना लाजिमी है. लेकिन इसी रोमांच की आड़ में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले भी बाज नहीं आते. हाल ही में, 14 जून को बर्मिंघम में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप मैच के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. वीडियो में खिलाड़ियों को एक-दूसरे को धक्का देते हुए भी दिखाया गया है. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो की असल सच्चाई कुछ और ही है.

वीडियो में 4 बड़ी गलतियां जिसने खोली पोल

वीडियो के अलग-अलग हिस्सों (फ्रेम्स) की बारीकी से जांच करने और इसकी तुलना आईसीसी (ICC) के असली मैच फुटेज्स से की, तो एआई की कई बड़ी चोरियां पकड़ी गईं:

खिलाड़ियों के नाम और जर्सी नंबर गलत: वीडियो में जिस खिलाड़ी को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना बताया जा रहा है, उसकी जर्सी पर ‘KHAN’ लिखा है और नंबर 55 है, जबकि असल में फातिमा का जर्सी नंबर 14 है. वहीं, हरमनप्रीत कौर की जर्सी पर ‘शर्मा’ लिखा दिख रहा है, जबकि हरमन की असली जर्सी का नंबर 23 है और उस पर ‘हरमन’ लिखा होता है. इसके अलावा, हरमनप्रीत मैच में ‘सिएट’ (CEAT) के बल्ले से खेल रही थीं, जो वीडियो में गायब है.

पाकिस्तान की स्पेलिंग में लोचा: वीडियो बनाने वाले एआई टूल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जर्सी पर देश का नाम ही गलत लिख दिया. कई जगह अक्षरों की गड़बड़ी के चलते ‘PAKISTAN’ की जगह ‘PAKA…’ लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है.

अंपायर की जर्सी से गायब हुआ ब्रांड: आईसीसी के आधिकारिक मैचों में अंपायर की यूनिफॉर्म पर उनके ग्लोबल पार्टनर ‘Emirates’ का लोगो होना अनिवार्य है, लेकिन इस वायरल वीडियो में अंपायर की जर्सी पर ऐसा कोई लोगो नहीं दिखाई दिया.

उलटी जर्सी पहनकर खेल रही खिलाड़ी: वीडियो के एक हिस्से में तो हद ही हो गई, जहाँ पाकिस्तान की एक खिलाड़ी उलटी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है. टेक्स्ट, लोगो और कपड़ों की ऐसी अजीबोगरीब कमियां अक्सर एआई से बने फर्जी वीडियो में ही देखने को मिलती हैं.

असल सच

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, जहां दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए थे. मैच पूरी तरह खेल भावना के साथ खेला गया था. सोशल मीडिया पर दोनों कप्तानों की लड़ाई के नाम पर फैलाया जा रहा वीडियो पूरी तरह फेक और एआई-जनरेटेड है. ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें: क्या बीएसएफ ने त्रिपुरा बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी को मार गिराया? जानें वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस 

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

3 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago