Fact Check: बिहार चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म है और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक भोजपुरी गाना बजाया जिसमें चुनाव आयोग और बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया गया है. लेकिन भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला.
दरअसल वायरल वीडियो एडिटेड है. असली वीडियो मई 2024 का है जब तेजस्वी यादव ने एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषणों की क्लिप्स स्पीकर पर चलाकर उन्हें उनके वादों की याद दिलाई थी. उस वीडियो में कहीं भी कोई भोजपुरी गाना नहीं बजाया गया था.
फेसबुक यूजर ने 22 अगस्त 2025 को यह वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने अपनी रैली में जनता को सुनाया बीजेपी वोट चोरी का गाना. इस दावे की जांच के लिए भारत समाचार ने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस से सर्च किया. हमें तेजस्वी यादव का वही वीडियो उनके सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर 1 मई 2024 को मिला जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के पुराने बयानों को स्पीकर पर चलाया था.
कुछ न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी 1 मई 2024 को इस रैली की खबर मौजूद है जिसमें साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि कोई गाना नहीं बजाया गया था.
जांच में यह भी सामने आया कि जिसने यह फर्जी वीडियो पोस्ट किया उसके फेसबुक पेज पर 700 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में यह साफ है कि चुनावी माहौल में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो
वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव द्वारा ‘वोट चोरी’ वाला भोजपुरी गाना बजाने का दावा झूठा है. असली वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी के पुराने भाषणों को स्पीकर पर चलाकर भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था. जनता को ऐसे फर्जी दावों से सतर्क रहने की जरूरत है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…