UGC के नए नियमों के मुद्दे ने तूल पकड़ा हुआ है. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एक वीडियो कई दिनों से तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैकड़ों युवाओं को मशाले लिए हुए प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये प्रदर्शन ये दिल्ली का है , जहां छात्र UGC के नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इसे शेयर करने वाले लोग कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC के नए नियमों पर रोक लगाने के बीच दिल्ली में छात्र भड़क गए हैं.
इसी दावे के साथ यूजर्स इस वीडियो को आगे शेयर कर रहे है.
वीडियो को ध्यान से देखने पर भीड़ के हाथों में थमी तख्तियों पर ‘वोट चोरी’ और ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ जैसे शब्द साफ नजर आ रहे थे. यहीं से वीडियो पर सक होता है. सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कीवर्ड को सर्च किया. सर्च करने पर पता चलता है कि ये वीडियो न तो दिल्ली का है और न ही ये हाल फिलहाल का है.
बता दें कि जांच में पता चला है कि ये वीडियो 14 अगस्त 2025 का है, जब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ था. उस वक्त यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बीजेपी सरकार पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए एक मशाल रैली निकाली गई थी.
साथ ही, कई न्यूज संस्थानों ने उस वक्त इस खबर को प्रमुखता से कवर भी किया था.
दरअसल, जनवरी 2026 में यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए कुछ नए नियम (विनियम, 2026) जारी किए थे. इन नियमों को लेकर काफी विवाद हुआ और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. 29 जनवरी को अदालत ने इन नियमों पर यह कहते हुए अस्थायी रोक लगा दी कि इनमें स्पष्टता की कमी है और इनके दुरुपयोग का खतरा है. इसी कानूनी खींचतान के बीच शरारती तत्वों ने रायपुर के पुराने वीडियो को दिल्ली का बताकर माहौल गरमाने की कोशिश की.
इस जांच से ये बात तो साफ हो गया है कि वायरल हो रहा वीडियो झूठे दावे के साथ भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है. इसलिए किसी भी वायरल हो रहा वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें साथ ही ऐशे वीडियो को शेयर करने से बचें.
ये भी पढ़ें: UGC के नए नियमों पर रोक लगने के बाद पार्टी करते दिखे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…