PM Modi In NDA Meeting: भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) की गूंज आज संसद एनेक्सी भवन में सुनाई दी. मंगलवार को आयोजित एनडीए संसदीय दल (NDA Parliamentary Party) की बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया. जैसे ही पीएम मोदी बैठक में पहुंचे पूरा हॉल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा. एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी को फूलों की बड़ी माला पहनाकर इस कूटनीतिक जीत के लिए उनका अभिनंदन किया.
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता और सांसद मौजूद रहे. सभी ने एक सुर में माना कि 18% टैरिफ वाली यह डील भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण है.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के दौरान भारत की हालिया ट्रेड डील्स का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने यूरोपीय संघ (EU), यूएई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते किए हैं. यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है. रिजिजू ने जोर देकर कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और दुनिया अब भारत पर भरोसा कर रही है. इन समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को ‘जबरदस्त गति’ मिलेगी.
ये भी पढ़ें: मार्केट खुलते ही आया ‘तूफान’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कराई सारी रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास
एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की महाशक्तियों के साथ ‘बराबरी के स्तर’ पर बातचीत कर रहा है. नेताओं ने कहा कि इस डील से ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में नई पहचान मिलेगी. यह डील सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ऊर्जा सहयोग भी मजबूत होगा.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…