Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में एक पुजारी ने मंत्रों की शक्ति से उड़ने की कोशिश की और पहाड़ से गिरकर उसकी मौत हो गई. कई यूजर्स इस वीडियो को हाल की घटना बताकर शेयर कर रहे हैं जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.
हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं बल्कि साल 2021 में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना का है जिसे अब नए दावे के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है.
जांच में पता चला कि यह घटना अगस्त 2021 की है. यह हादसा आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के सिंगनामला मंडल स्थित गम्पा मल्लैया स्वामी पहाड़ी पर हुआ था. उस समय 49 वर्षीय पुजारी पापय्या विशेष पूजा-अनुष्ठान कर रहे थे.
बताया जाता है कि पूजा के दौरान पापय्या के एक हाथ में घंटी और दूसरे हाथ में आरती की थाली थी. अनुष्ठान करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गए. चट्टानों से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश में एक ऊंची पहाड़ पर पूजा पाठ के दौरान , एक पुजारी अंधभक्त तंत्र मंत्र पर भरोसा कर..
खुद को मंत्र के सहारे उड़ने का दावा किया, क्योंकि उड़ने वाली मंत्र की सिद्धि फिलहाल की थी…
इसी दौरान पूजा के समय मंत्र पढ़ खुदको उड़ने का प्रयास करता है , लेकिन वो उड़ नहीं पाया… pic.twitter.com/yNL6OKaAnC
— pk मौर्यवंश की बेटी ⛩️☸️ (@speak000000) June 30, 2026
स्थानीय पुलिस ने उस समय घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और शुरुआती जांच में इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना माना गया था. पुलिस की ओर से कहीं भी यह नहीं कहा गया कि पुजारी ने किसी दिव्य शक्ति या मंत्र के सहारे उड़ने की कोशिश की थी.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में दीपू दास के हत्यारे को बिजली के तारों पर लटकाया? जानिए वायरल दावे का पूरा सच
सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो अक्सर नए और सनसनीखेज दावों के साथ शेयर किए जाते हैं. इस मामले में भी 2021 के वीडियो को ऐसे पेश किया जा रहा है मानो यह घटना हाल ही में हुई हो. तो सच सामने है, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं है बल्कि 2021 में आंध्र प्रदेश में हुए एक पुराने हादसे का है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…