सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में एक महिला को जमानत मिलने के बाद उसने थाने के बाहर नागिन डांस करना शुरू कर दिया.
वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक अधेड़ उम्र की महिला दिखती है, जिसके हाथों में रस्सी बंधी है. रस्सी खुलते ही वह महिला अचानक फिल्मी अंदाज में नागिन डांस करने लगती है. देखने वाले मजाकिया अंदाज में इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे असली घटना समझकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं.
इस वीडियो की जांच करते हुए पता चला कि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है. इस वीडियो में नजर आ रही महिला कोई आम शख्स नहीं बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस छाया कदम हैं, जिन्हें हाल ही में फिल्म लापता लेडीज में भी देखा गया था. यह दृश्य फिल्म “एक चतुर नार” की शूटिंग का है. वीडियो में नजर आने वाले पुलिसवाले की भूमिका अभिनेता सुशांत सिंह निभा रहे हैं.
जब वीडियो को गौर से देखा गया तो इसके शुरुआत में बड़े कैमरे और माइक साफ नजर आते हैं, जो फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल किए जाते हैं. यही नहीं, अभिनेता सुशांत सिंह ने भी 12 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने एक्ट्रेस छाया कदम को भी टैग किया था.
इसके अलावा, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मेरी गो राउंड स्टूडियो ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया था. वीडियो के अंत में फिल्म का नाम और किरदार का परिचय भी दिखाई देता है.
सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा कि यूपी में किसी महिला ने जमानत मिलने पर थाने के बाहर नागिन डांस किया, पूरी तरह से फर्जी है. यह सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है, न कि किसी थाने पर हुई कोई असल घटना.
ये भी पढ़ें: Fact Check: नेपाल को हिंदु राष्ट्र घोषित करने वाला दावा फेक, वायरल वीडियो भ्रामक और झूठा
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…