खेल

USA Cricket Board Suspended: पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिका टीम को ICC ने किया निलंबित, जानें सस्पेंशन के पीछे क्या है वजह?

USA Cricket Board Suspended: साल 2024 के T20I वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली अमेरिका की क्रिकेट टीम को अचानक बड़ा झटका लगा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने USA क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह फैसला 23 सितंबर को हुई ICC की वर्चुअल बोर्ड मीटिंग के दौरान लिया गया.

हालांकि इस निलंबन के बावजूद अमेरिका की टीम अगले साल होने वाले T20I वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकेगी. ICC की इस कार्रवाई से USA क्रिकेट में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

निलंबन का कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार ICC ने यह कदम USA क्रिकेट द्वारा अपने दायित्वों का लगातार उल्लंघन करने के कारण उठाया. पिछले कुछ समय से ICC को अमेरिका क्रिकेट से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही थीं. इसका सिलसिला पिछले साल श्रीलंका में हुई वार्षिक कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ था, जब USA क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा गया था.

सिंगापुर में इस साल हुई बैठक में ICC ने USA क्रिकेट को व्यवस्थित ढांचा तैयार करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया. इसके बावजूद बोर्ड में कोई सुधार नहीं हुआ. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, USA क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन वेणु पिसिके ने बताया कि ICC ने अभी तक सीधे उनसे संपर्क नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup: पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार, सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, शाहीन आफरीदी ने लिए 3 विकेट

अब आगे क्या होगा?

दरअसल, USA क्रिकेट लंबे समय से प्रशासनिक संकट का सामना कर रहा है. बोर्ड के चेयरमैन वेणु पिसिके ने ICC और यूनाइटेड स्टेट्स ओलंपिक एंड पैरालंपिक कमेटी (USOPC) के निर्देशों का विरोध किया, जो लीडरशिप में बदलाव की मांग कर रहे थे. ICC ने बोर्ड को पिछले साल 1 साल के अंदर सुधार करने को कहा था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी सुधार नहीं हुआ.

इसलिए ICC ने 19 जुलाई को सिंगापुर में हुई बोर्ड मीटिंग में USA क्रिकेट को तीन महीने का और समय दिया, लेकिन बोर्ड अपनी पुरानी स्थिति पर अड़ा रहा. आखिरकार ICC ने बोर्ड की सदस्यता निलंबित करने का कदम उठाया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago