फैक्ट चेक

Fact Check: क्या सच में ईरानी राष्ट्रपति ने छुए हिंदू संत के पैर? वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर भारी बहस छेड़ दी. वीडियो में दावा किया गया कि राष्ट्रपति ने एक भारतीय हिंदू संत के पैर छुए, लेकिन जांच और आधिकारिक बयानों में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया.

दरअसल, नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एक अंतर-धार्मिक संवाद कार्यक्रम के दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के आधार पर दावा किया गया कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने प्रेमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सतीश आचार्य महाराज के पैर छुए हैं, जबकि सच्चाई यह थी कि वह केवल फर्श पर गिरे एक कागज को उठाने के लिए नीचे झुके थे.

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया का दावा

नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एक अंतर-धार्मिक संवाद के दौरान का एक वीडियो एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर तेजी से फैला. क्लिप में राष्ट्रपति पेजेश्कियान को प्रेमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सतीश आचार्य महाराज का हाथ थामे और फिर नीचे झुकते देखा गया. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे शिया बहुल देश के राष्ट्रपति द्वारा हिंदू संत के ‘चरण स्पर्श’ करने का रूप देकर शेयर करना शुरू कर दिया.

दूतावास की सफाई और घटना का सच

हालांकि, ईरानी दूतावास के सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया. असल में बातचीत के दौरान एक कागज राष्ट्रपति के हाथ से फिसलकर नीचे गिर गया था. पेजेश्कियान उसी गिरे हुए दस्तावेज को उठाने के लिए नीचे झुके थे. इस पूरी घटना को गलत कोण और संदर्भ से पेश कर भ्रामक दावा फैलाया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य और भू-राजनीतिक रुख

इस बहु-धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक संबंधों और ‘पीपल्स-टू-पीपल्स’ जुड़ाव को बढ़ाना था. इसमें स्वामी सतीश आचार्य के अलावा आचार्य लोकेश मुनि, मीरवाइज़ उमर फारूक और कई प्रमुख धार्मिक हस्तियां शामिल हुई थीं. इसी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने वैश्विक मंच से यह भी स्पष्ट किया कि ईरान अमेरिका और इजराइल के दबाव के आगे नहीं झुकेगा.

यह भी पढ़ें-क्या राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में मिल रहा है ट्रैक्टर? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago