फैक्ट चेक

क्या सच में पीएम मोदी दे रहे हैं 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज? जानें सच

सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी और भ्रामक सामग्री वायरल होती रहती है. इसी बीच एक मैसेज वायरल हो रहा है और लगातार फॉरवर्ड किया जा रहा है. इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी देश के हर नागरिक को तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि यह दावा कितना सच है.

क्या है हकिकत?

जांच करने पर पता चला कि बार-बार फॉरवर्ड और सर्कुलेट किया जा रहा यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी था. भारत सरकार ने ऐसी कोई मुफ्त रिचार्ज योजना शुरू नहीं की है. यह मैसेज दरअसल एक भ्रामक रणनीति है जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को लिंक पर क्लिक करने और उनकी निजी जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित करना है.

ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच देखने गए थे रोहित शर्मा ? जानें वायरल Video का सच

ऐसे में सभी को इन भ्रामक और फर्जीवाड़े वाले मैसेज से बच के रहना चाहिए. सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध लिंक पर न ही क्लिक करना चाहिए और न ही उन्हें शेयर करना चाहिए.

ऐसे लिंक पर भरोसा करने से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर लें.

निष्कर्ष

पीएम मोदी का फ्री रिचार्ज देने वाला मैसेज पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है जो केवल लोगों को ठगने और गुमराह करने के लिए फैलाया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

18 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago