सोशल मीडिया पर अकसर ही नेताओं और उनके बयान वायरल होते रहते है. इसी बीच एक और वीडियो इस सूची में जुड़ गया है. ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी का है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘पाकिस्तान का एजेंट’ कह दिया है. लेकिन क्या वाकई में ऐसा हुआ है. आइए जानते है.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के एक यूजर ने 20 जनवरी को एक वीडियो क्लिप शेयर की. क्लिप के साथ उसने कैप्शन में ये भी लिखा कि डिप्टी सीएम IIOJK सुरिंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ISI के एजेंट हैं, जो कश्मीर के लोगों को भारत से बगावत कराने पर तुले हुए हैं. यहां तक कि जो कश्मीरी पहले भारत का साथ देते थे, वे भी अब मोदी की नीतियों से तंग आ चुके हैं और पाकिस्तान में शामिल होना चाहते हैं.
वहीं, इस वीडियो क्लिप में जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री को पीएम मोदी के खिलाफ बात करते भी सुना जा सकता है. इसमें उप मुख्यमंत्री पीएम मोदी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट बताया है.
वीडियो क्लिप को ध्यान से सुनने के बाद पर पता चलता है कि शुरुआती 30 सेकंड के बाद अचानक डिप्टी सीएम की आवाज की टोन बदल जाती है. वहीं जब हमारी फैक्ट चेक टीम ने ‘एएनआई’ (ANI) के एक्स हैंडल पर असली वीडियो से इसका मिलान किया, तो सब कुछ साफ हो गया. इसे 20 जनवरी 2026 को अपलोड किया गआ था. असली वीडियो में सुरिंदर कुमार चौधरी दरअसल उन लोगों पर निशाना साध रहे थे जो जम्मू-कश्मीर को तोड़ने की बात करते हैं. उन्होंने पाकिस्तान और उसकी टू-नेशन थ्योरी की आलोचना की थी.
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए टीम को वायरल क्लिप के एडिटेड होने पर शक हुआ. इसकी जांच के लिए टीम ने वीडियो के ऑडियो को एआई डिटेक्शन टूल की मदद से जांचा, तो उसने ऑडियो के AI द्वारा निर्मित होने की 75 प्रतिशत संभावना जताई. वहीं, यूजर की जांच करने पर ये भी पता चला की पोस्ट करने वाला अकाउंट पाकिस्तान से संचालित किया जाता है.
इस जांच से ये बात साफ हो गई की वायरल हो रहा वीडियो और उस वीडियो से किआ जा रहा दावा दोनों ही ढूठे और भ्रामक है. जबकि असल वीडियो में सुरिंदर कुमार चौधरी ने पीएम मोदी को लेकर ऐसी कोई भी बात नहीं की है. बता दें कि पिछले साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी एक ऐसा ही डीपफेक वीडियो वायरल किया गया था.
इसलिए किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें और खुद को ऐसे भ्रामक दावों से बचाए.
ये भी पढ़ें: क्या सलमान खान ज्वाइन करेंगे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी? जानें वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…