सोशल मीडिया, जहां कुछ भी आग की तरह फैल जाता है, खासकर तब जब मामला राजनीतिक उठापटक या विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा हो. कुछ ऐसा ही हाल ईरान का हो रखा है, जहां की जनता महंगाई और बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को लेकर हलचल मची हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में लोगों का एक विशाल हुजूम देखा जा सकता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर ही सड़क पर उतर आया हो. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि ईरान की जनता सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है. लेकिन क्या ये वीडियो सच में इसी से जुड़ा है? आइए जानते है इसकी सच्चाई.
दरअसल, 6 जनवरी को फेसबुक के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया और केफ्शन में लिखते हुए कहा कि ‘ईरान में सरकार के समर्थन में विशाल रैली.’
वीडियो में भी एक बहुत विशाल भीड़ देखी जा सकती है.
हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल वीडियो के हर फ्रेम को गूगल लेंस और कई दूसरे सर्च टूल्स पर सर्च किया. सर्च में हमें पता चला कि ये वीडियो असल में 6 जनवरी 2020 का है, जिसे किसी एक्स यूजर ने शेयर किया था, जब ईरान के बेहद ताकतवर सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी. उस वक्त उनके अंतिम संस्कार यानी जनाजे में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए थे.
इसी क्रम में हमें एक और वीडियो मिला जो फेसबुक पर शेयर किया गया था और इसे भी 6 जनवरी, 2020 को ही अपलोड किया गया था. वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी उस वक्त इस ऐतिहासिक भीड़ को कवर किया था.
बता दें कि मीडियो रिपोर्ट के अनुसार सुलेमानी की मौत 3 जनवरी 202 को एक ड्रोम हमले में हुए थी.
इस जांच से ये साफ हो गया कि वायरल हो रहे वीडियो से किया जा रहा दावा झूठा और भ्रामक है. हालांकि ये बात सच है कि वर्तमान में ईरान के हालात काफी तनावपूर्ण है. वहां पर लोग महंगाई और गिरती इकोनॉमी से परेशान होकर सड़कों पर है. साथ ही सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है और हजारों लोग सलाखों के पीछे है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या मुस्लिम इन्फ्लुएंसर तमकीन खान ने अपना लिया है हिंदू धर्म? जानें वायरल तस्वीर का असली सच
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…