फैक्ट चेक

क्या अब संडे को नहीं मिलेगा पेट्रोल? जानें वॉट्सऐप पर वायरल हो रही ‘बंदी’ की खबर का सच

No Petrol on Sunday: ‘कल संडे है, आज ही पेट्रोल फुल करवा लो, वरना कल पंप बंद रहेंगे!’ अगर आपके वॉट्सऐप या फेसबुक पर भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो थोड़ा ठहरिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर आग की तरह फैल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन बचाओ’ अपील के बाद अब देश के कई राज्यों में हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. इस खबर ने उन लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं जो संडे को लॉन्ग ड्राइव या फैमिली आउटिंग का प्लान बनाते हैं.

लेकिन क्या वाकई सरकार ने ऐसा कोई आदेश दिया है? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल दावे की हकीकत.

क्या है वायरल मैसेज का दावा?

इंटरनेट पर घूम रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि ‘इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स एग्जीक्यूटिव कमेटी’ ने एक बड़ा फैसला लिया है. मैसेज के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में अब रविवार को पेट्रोल पंपों पर ताला लटका रहेगा. इतना ही नहीं, इस पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ बड़े-बड़े अक्षरों में ‘NO FUEL ON SUNDAY’ लिखा गया है, ताकि लोग इसे आधिकारिक खबर मानकर डर जाएं.

PIB फैक्ट चेक ने खोली पोल

जब ये अफवाह हद से ज्यादा बढ़ने लगी, तो सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ (PIB Fact Check) ने इसकी कमान संभाली. जांच में ये दावा पूरी तरह फर्जी और निराधार पाया गया है. पीआईबी ने साफ किया कि सरकार या किसी भी पेट्रोलियम संस्था ने रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का कोई आदेश नहीं दिया है.

ये साफ है कि कुछ शरारती तत्वों ने पुरानी खबरों या मनगढ़ंत बातों को जोड़कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की है. इसलिए, संडे को अपनी गाड़ी की टंकी खाली रहने की चिंता छोड़ दीजिए, पंप हमेशा की तरह खुले रहेंगे.

क्या थी पीएम मोदी की अपील?

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नागरिकों से कुछ ‘किफायती’ कदम उठाने का आग्रह किया था. उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे फिलहाल सोने की खरीदारी, फिजूल की विदेश यात्राओं और ईंधन (पेट्रोल-डीजल) के बेतहाशा इस्तेमाल में थोड़ी कमी लाएं. इसका उद्देश्य ये था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे. पीएम की इस ‘अपील’ को कुछ लोगों ने ‘अनिवार्य नियम’ और ‘बंदी’ का रूप दे दिया.

डिजिटल दौर में किसी भी खबर पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपकी जेब और मानसिक शांति, दोनों के लिए भारी पड़ सकता है. अगर आपको सरकार से जुड़ी किसी भी योजना या खबर पर शक हो, तो आप सीधे पीआईबी फैक्ट चेक के वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर स्क्रीनशॉट भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या NEET पेपर लीक के बीच राजनाथ सिंह ने दे दिया धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान? जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

11 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

24 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

29 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago