Bharat Express DD Free Dish

क्या NEET पेपर लीक के बीच राजनाथ सिंह ने दे दिया धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान? जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग नीट 2026 पेपर लीक विवाद से जोड़ रहे हैं. इससे दावा किया जा रहा है उन्होंने कहा है कि ‘इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता. ये यूपीए (UPA) की सरकार नहीं, एनडीए (NDA) की सरकार है.’

Fact Check Old Video of Rajnath Singh Viral with False Claim on NEET 2026 and Dharmendra Pradhan

Fact Check: दुनिया भर की खबरें टीवी आखबारों से पहले सोशल मीडिया पर दिख जाती है, जिनमें से कुछ ऐसे वायरल होती है जैसे बस एक चिंगारी से भूंसे का ढ़ेर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो कुछ इसी तरह से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि NEET पेपर लीक के बाद उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा कि इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता. ये यूपीए (UPA) की सरकार नहीं, एनडीए (NDA) की सरकार है.

क्या है वायरल दावा?

Fact Check Old Video of Rajnath Singh Viral with False Claim on NEET 2026 and Dharmendra Pradhan

दरअसल, एक ‘एक्स’ यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसने दावा किया कि ये बात मौजूदा नीट (NEET UG 2026) पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कही है.

क्या है वीडियो की सच्चाई

जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो आज का नहीं बल्कि साल 2015 का है. जिस समय ये बयान दिया गया था, तब देश में ‘NEET’ जैसा कोई विवाद नहीं था.

दरअसल, ये वीडियो तब का है जब ‘ललित मोदी’ विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग कर रही थी. उस समय राजनाथ सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये टिप्पणी की थी.

जब गूगल पर ‘राजनाथ सिंह’, ‘इस्तीफा नहीं होगा’ और ‘एनडीए सरकार’ जैसे कीवर्ड्स के साथ सर्च किया गया, तो कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, जो 24 जून 2015 की थीं. इन रिपोर्ट्स में वही विजुअल्स और वही डायलॉग मौजूद हैं जो आज वायरल हो रहे हैं. यानी 2015 की एक क्लिप को उठाकर उसे 2026 के नीट विवाद से जोड़ दिया गया है.

अफवाहों से बचें

बेशक ही सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरे टीवी चैनल से पहले ही आ जाती है लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर पूर्ण रूप से भरोसा नहीं किया जा सकता है. कई बार इनपर भ्रामक सामग्री भी वायरल हो जाते है, जिन्हें लोग सच मान लेते है. इसलिए किसी भी ऐसी वीडियो, फोटो और बयानों पर विश्वास करने से पहले एक बार उनकी पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई इंदिरा गांधी ने 1967 में गोल्ड पर लगाई थी रोक? वायरल क्लिप का काला सच आया सामने

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read