सोशल मीडिया के इस दौर में जहां एक तरफ अच्छी जानकारियां तेजी से फैलती हैं, वहीं दूसरी तरफ ठग और जालसाज भी लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं. इन दिनों फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर एक खास निवेश योजना (Investment Platform) का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है.
इस वीडियो में दावा किया गया है कि अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 22,000 रुपये का शुरुआती निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने बैठे-बैठे 3.5 लाख रुपये की मोटी कमाई होगी. चूंकि वीडियो में खुद देश के प्रधानमंत्री बोलते हुए दिख रहे हैं, इसलिए कई लोग इस पर भरोसा कर बैठे. लेकिन क्या वाकई इस दावे में कोई सच्चाई है? आइए जानते हैं.
जब ये वीडियो तेजी से लोगों को गुमराह करने लगा, तो सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक विंग यानी पीआईबी (PIB Fact Check) ने इसकी पड़ताल की. पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस वीडियो को पूरी तरह से ‘फेक’ (नकली) करार दिया है.
Last chance to earn up to ₹3.5 Lakhs per month ❓ 💸💣💥
🚨Beware! This is an online investment SCAM.
A video circulating on Facebook falsely shows the Prime Minister @narendramodi promoting an investment platform and claiming that an initial deposit of ₹22,000 can help… pic.twitter.com/1uazAKWAEb
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 2, 2026
पीआईबी ने साफ किया है कि भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म या स्कीम का कोई प्रचार या समर्थन नहीं किया है. यह वीडियो लोगों को ठगने और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मकसद से फैलाया जा रहा है.
दरअसल, ये पूरा मामला डीपफेक तकनीक के खतरनाक दुरुपयोग का एक उदाहरण है. जालसाजों ने Artificial Intelligence की मदद से पीएम मोदी के एक पुराने वीडियो फुटेज को उठाया और तकनीक के जरिए उनकी आवाज और होठों की मूवमेंट (Lip-syncing) को इस तरह बदल दिया, जिससे ऐसा लगे कि वे खुद इस स्कीम के बारे में बोल रहे हैं. ये तकनीक आजकल डिजिटल दुनिया में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े दिग्गजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है.
इससे ये साफ है की वायरल हो रहा दावा भ्रामक और एआई द्वारा बनाई गई है.
ये भी पढ़ें: तालिबान को लेकर क्या बोल गए आर्मी चीफ? जांच में खुला बड़ा झूठ, रक्षा मंत्रालय ने खोल दी पोल
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…