फैक्ट चेक

‘सभी परिवारों को एक कार फ्री में दी जाएगी..’, वायरल Video में पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा, रहें सतर्क

Online Fraud Alert: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया जा रहा है जो कहते हैं कि हर परिवार को एक कार फ्री में दी जाएगी. ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट “onlinehelp_37” से शेयर किए गए हैं. लेकिन क्या ये सच है?

भारत सरकार की विंग PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, लोगों को फ्री में कार दिलाने का दावा करते ये वीडियो AI से बनाए गए हैं और पूरी तरह फेक हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की. कोई सरकारी योजना नहीं है जो सभी परिवारों को फ्री कार दे. ये वीडियो व्‍यूज पाने के लिए बनाए गए हैं. PIB ने ट्वीट कर लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे लुभावने कंटेंट से सावधान रहें.

वायरल वीडियो की सच्चाई

इन वीडियो में पीएम मोदी की पुरानी क्लिप्स को AI से बदलकर नई बातें डाली गई हैं. कुछ में कारों की तस्वीरें और फ्री ऑफर दिखाए गए हैं. ये हजारों व्यूज पा चुके हैं. लेकिन PIB ने स्पष्ट कहा है कि ये झूठ है. सरकारी योजनाओं की सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट mygov.in से लें.

ऑनलाइन फ्रॉड से ऐसे बचें

लोगों को सलाह है कि ऐसे वीडियो को बिना जांचे शेयर न करें. अगर कोई संदिग्ध कंटेंट दिखे, तो PIB को रिपोर्ट करें. व्हाट्सएप पर +91 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर भेजें. इससे फेक न्यूज फैलने से रोका जा सकता है. सतर्क रहकर हम सब मिलकर ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं. और, सरकारी योजनाओं पर भरोसा रखें, लेकिन केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें.

अमित शाह का वादा: हर व्यक्ति को प्रति माह मिलेगा 3.50 लाख, जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago