Bharat Express DD Free Dish

‘सभी परिवारों को एक कार फ्री में दी जाएगी..’, वायरल Video में पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा, रहें सतर्क

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी कथित तौर पर सभी परिवारों को फ्री कार देने की बात कहते दिख रहे हैं. भारत एक्‍सप्रेस की इस खबर में बताया गया है कि वायरल वीडियो फेक हैं. ये AI जनरेटेड हैं. कोई ऐसी योजना नहीं है.

Free Car Scam Alert

पीएम मोदी ने नहीं की कोई फ्री कार की घोषणा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Online Fraud Alert: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया जा रहा है जो कहते हैं कि हर परिवार को एक कार फ्री में दी जाएगी. ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट “onlinehelp_37” से शेयर किए गए हैं. लेकिन क्या ये सच है?

भारत सरकार की विंग PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, लोगों को फ्री में कार दिलाने का दावा करते ये वीडियो AI से बनाए गए हैं और पूरी तरह फेक हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की. कोई सरकारी योजना नहीं है जो सभी परिवारों को फ्री कार दे. ये वीडियो व्‍यूज पाने के लिए बनाए गए हैं. PIB ने ट्वीट कर लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे लुभावने कंटेंट से सावधान रहें.

वायरल वीडियो की सच्चाई

इन वीडियो में पीएम मोदी की पुरानी क्लिप्स को AI से बदलकर नई बातें डाली गई हैं. कुछ में कारों की तस्वीरें और फ्री ऑफर दिखाए गए हैं. ये हजारों व्यूज पा चुके हैं. लेकिन PIB ने स्पष्ट कहा है कि ये झूठ है. सरकारी योजनाओं की सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट mygov.in से लें.

ऑनलाइन फ्रॉड से ऐसे बचें

लोगों को सलाह है कि ऐसे वीडियो को बिना जांचे शेयर न करें. अगर कोई संदिग्ध कंटेंट दिखे, तो PIB को रिपोर्ट करें. व्हाट्सएप पर +91 8799711259 या ईमेल [email protected] पर भेजें. इससे फेक न्यूज फैलने से रोका जा सकता है. सतर्क रहकर हम सब मिलकर ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं. और, सरकारी योजनाओं पर भरोसा रखें, लेकिन केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें.

अमित शाह का वादा: हर व्यक्ति को प्रति माह मिलेगा 3.50 लाख, जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read