नेताओं के बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सिलसिला अकसर चलता ही रहता है. इस चलते सिलसिले में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो अमित शाह (Amit Shah) का है. वायरल हो रहे वीडियो में अमित शाह नए स्कीम की बात कह रहे है, जिसमें हर व्यक्ति को 3 लाख 50 हजार रुपए हर माह देने की गारंटी दे रहे है. लेकिन क्या ये सच है? आइए जानते है.
क्या है वायरल?
फेसबुक के एक पेज से अमित शाह का एक वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में अमित शाह को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो हर माह हर व्यक्ति को 3 लाख 50 हजार रुपए देने गारंटी दे रहे है. वो कह रहे हैं कि इस स्कीम को आर्थिक मंत्रालय की मदद से विकसित किया गया है, जो आपकी जिंदगी को हमेशा को लिए बदल सकती है. इस वीडियो में अमित शाह आगे कहते है कि ये सिर्फ शब्द नहीं बल्कि वास्तविक अवसर है. इसके लिए आपको केवल 22 हजार का निवेश करना होगा, जिसके बाद आप हर माह 3.50 लाख कमा सकते है.

इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि वो हर किसी के डाटा को सुरक्षित और गोपनीय रखते हुए उनके धन की सुरक्षा करेंगे. ये अवसर हर भारतीय के लिए है, लेकिन स्थानों की संख्या सीमित है.
जांच में क्या आया?
इतने अधिक रुपए हर माह, हर व्यक्ति के खाते में भेजने के इस बयान को लेकर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पुष्टि बेहद जरुरी समझी. सबसे पहले हमारी टीम ने इस वीडियो को ध्यान से देखा और सुना तो कई जगहों पर उनकी आवाज में रोबोटिक मालूम हुई. इसके साथ ही लिप सिंक में काफी गलतियां दिखी.
इसी क्रम में टीम ने वीडियो को कीवर्ड से खोजने की कोशिश की, लेकिन ऐसा कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे इस दावे की पुष्टि की जा सके.
इसके बाद हमारी खोज असल वीडियो की ओर बढ़ी, जिसमें हमें अमित शाह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का एक वीडियो मिला. इस वीडियो को 29 अक्टूबर, 2025 को अपलोड किया गया था, जो बिहार के दरभंगा में हुई रैली का था.
हर तथ्य वीडियो के एआई से छेड़छाड़ के सबूत देते है, इसलिए हमने एसे डीपफेक ओ मीटर टूल की मदद से इसे जांचा. टूल ने वीडियो के एआई द्वारा छेड़छाड़ की पुष्टि की.
वहीं, जांच करने पर पता चला कि ऑडियो को आंशिक तौर पर एआई से बनाया गया है.
इस जांच से ये बात साफ हो जाती है कि वायरल वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से झूठा है. इसे एआई से बनाकर केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या सच में नाले के पानी से बन रही है बिरयानी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का खौफनाक सच आया सामने
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



