Bharat Express DD Free Dish

क्या शाहरुख खान करेंगे जेल में बंद राजपाल यादव की मदद? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

राजपाल यादव की जेल की खबरों के बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मदद का दावा कर रहे हैं. लेकिन क्या वाकई में ये सच है. आइए जानते है वायरल वीडियो की सच्चाई.

Shahrukh Khan Rajpal Yadav Video

राजपाल यादव की जेल की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान को यह कहते सुना जा सकता है कि वे राजपाल यादव को जेल से छुड़ाने में मदद करेंगे और अपनी अगली फिल्म में उन्हें रोल भी देंगे. लेकिन वीडियो की असल सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है क्या है सच.

क्या है वायरल?

दरअसल, 11 फरवरी को एक इंस्टाग्राम  यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया.

वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने ये भी लिखा कि राजपाल यादव भाई, हिम्मत रखो हम सब आपके साथ हैं- Shahrukh Khan. इसके बाद इस वीडियो ने तूल पकड़  लिया.

जांच में सच आया सामने

वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा और आवाज इतनी असली लग रही है कि कोई भी धोखा खा जाए. इसकी पुष्टि के लिए हमारे भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की. सबसे  पहले  हमने वीडियो से  जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया. लेकिन सर्च में एसी कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो चुके.  इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए टीम ने शाहरुख खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला, लेकिन वहां पर भी कोई ऐसा पोस्ट नहीं मिला, जो दावे की पुष्टि करता हो.

इसके बाद टीम ने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया. सर्च में हमें वायरल क्लिप का असल वीडियो मिला, जिसे 11 अगस्त 2024 को शेयर किया गया था. जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने एक फिल्म महोत्सव में अपनी जिंदगी और करियर के बारे में बातें शेयर की थी.

उस महोत्सव में उन्होंने राजपाल यादव की मदद पर कोई बात नहीं कही थी. यहीं से वीडियो के एआई द्वारा छेड़े जाने पर संदेह हुआ. जांच में एआई डिटेक्शन टूल्स ने भी पुष्टि की है कि वीडियो के ऑडियो को एआई द्वारा बनाया गया है.

राजपाल यादव के परिवार ने खोला मोर्चा

इस पूरे विवाद के बीच एक और हैरान करने वाला मोड़ आया है. जहां सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और वरुण धवन जैसे सितारे राजपाल यादव की माली मदद के लिए आगे आए हैं, वहीं राजपाल के भाई श्रीपाल यादव ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया है.

श्रीपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में सवाल उठाया कि “अगर लोग मदद कर रहे हैं, तो पैसा जा कहां रहा है?” उन्होंने साफ कहा कि परिवार या राजपाल के अकाउंट संभालने वाले किसी भी व्यक्ति को अब तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर केवल बयानबाजी हो रही है, जो कि गलत है.

इस जांच से ये बात साफ हो गई है की वायरल हो रहा वीडियो और उसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: क्या ‘एपस्टीन फाइल्स’ में है पीएम मोदी और राहुल गांधी का नाम? जानें इन वायरल तस्वीरों का असली सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read