फैक्ट चेक

क्या बंगाल में भाजपा की जीत के बाद भागने लगे रोहिंग्या? जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया के दौर में खबरें आग की तरह फैलती हैं, लेकिन अक्सर इस आग में ‘सच’ झुलस जाता है. हाल ही में 4 मई 2026 को आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों, खासकर पश्चिम बंगाल (West Bengal Result) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद इंटरनेट पर दावों की बाढ़ आ गई है. इनमें से एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसमें लोगों की एक भारी भीड़ अपना सामान लेकर कहीं जाती हुई दिख रही है.

दावा किया जा रहा है कि बंगाल चुनाव के नतीजे आते ही रोहिंग्या मुसलमान डर के मारे अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर बांग्लादेश भागने लगे हैं. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? जब हमने इस वीडियो की तह तक जाने की कोशिश की, तो हकीकत कुछ और ही निकली.

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा वायरल?

अब एक्स से लेकर फेसबुक तक, कई यूजर्स एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में सैकड़ों लोग सिर पर टोपी पहने, हाथों में पोटलियां और सामान लिए एक अस्थायी लकड़ी के पुल से नाव पर सवार होने की जद्दोजहद कर रहे हैं. इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर करते हुए लिखा- ‘बंगाल के चुनाव परिणाम आते ही सारे रोहिंग्या बोरिया-बिस्तर बांधकर बांग्लादेश के लिए निकलने लगे!’

पड़ताल

जब इस वीडियो की बारीकी से जांच की गई और इसके की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च के जरिए खंगाला गया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. ये वीडियो न तो नया है और न ही इसका भारत या पश्चिम बंगाल के चुनावों से कोई लेना-देना है.

जांच में क्या आया सामने?

बता दें कि ये वीडियो इंटरनेट पर नवंबर 2025 से ही मौजूद है. यानी बंगाल चुनाव के नतीजों से महीनों पहले का है, जो बंग्लादेश के बारिसल जिले का है. वहां ‘चार्मोनई दरबार शरीफ’ में हर साल एक बड़ी धार्मिक सभा होती है, जिसे ‘चार्मोनई महफिल’ कहा जाता है.

इसके अलावा, वीडियो में दिख रही भीड़ दरअसल उन श्रद्धालुओं की है, जो इस महफिल के खत्म होने के बाद अपने घरों को लौटने के लिए अल-करीम जामे मस्जिद के पास एक नाव (लॉन्च) पर सवार हो रहे थे.

इस जांच से ये साफ हो गया है कि बांग्लादेश की एक धार्मिक सभा के पुराने वीडियो को पश्चिम बंगाल के राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद रोहिंग्याओं के बड़े पैमाने पर पलायन का ये दावा पूरी तरह फर्जी और निराधार है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो, पोस्ट या फोटो पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: क्या बंगाल के शिक्षा मंत्री रिश्वत लेते पकड़े गए? वायरल वीडियो का ‘डीपफेक’ सच उड़ा देगा आपके होश!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago