चुनाव

ममता के जले पर मरहम या नमक! आखिर कोलकाता क्यों जा रहे हैं अखिलेश यादव? जानें असल मकसद

Akhilesh Yadav Meet Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है. 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) मात्र 80 सीटों पर सिमट गई है. इस करारी हार के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंच रहे हैं.

चुनाव नतीजों के बाद यह किसी भी प्रमुख विपक्षी दल के नेता का पहला बंगाल दौरा है. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अखिलेश मंगलवार को ही आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उन्हें बुधवार को बुलाया है.

मुलाकात का असली मकसद (Akhilesh Yadav West Bengal Visit)

भले ही अखिलेश यादव बंगाल चुनाव प्रचार से पूरी तरह दूर रहे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लगातार ममता बनर्जी का समर्थन किया. इस दौरे को सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं माना जा रहा है. ममता ने खुद को अब ‘आजाद पंछी’ और ‘आम आदमी’ बताते हुए स्पष्ट किया है कि कुर्सी न होने के बावजूद वे बिना पद के लोगों की सेवा करेंगी और उनका मुख्य लक्ष्य INDIA गठबंधन को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें: मेरा वोट मेरी मर्जी..! नेता को कैसे पता चलता है किस मोहल्ले ने किसे चुना? जानें मतगणना का ‘सीक्रेट’ खेल

सियासी जानकारों के अनुसार, अखिलेश पिछले 9 साल से सत्ता से बाहर हैं और ममता ने कई मौकों पर उनकी मदद की है. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी अखिलेश के लिए प्रचार करने लखनऊ आई थीं. वहीं, अखिलेश ने भी ममता के कहने पर भदोही की लोकसभा सीट टीएमसी को दी थी. यह मुलाकात उसी राजनीतिक वफादारी को निभाने का संकेत है.

अखिलेश का BJP पर तीखा प्रहार

नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव ने X (पूर्व में ट्विटर) पर तीन अहम पोस्ट किए. उन्होंने बीजेपी की जीत को फरेब बताया है. अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिया कि हर फरेबी फतह की एक मियाद होती है, ये बात ही ‘सच्चाई की बुनियाद’ होती है.

चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर सवाल

ममता बनर्जी के साथ सीआरपीएफ की कथित धक्का-मुक्की का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने बंगाल चुनाव में मतगणना के दौरान केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने इसकी तुलना 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2024 के फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव में हुए कथित घपले से की. उन्होंने व्यंग्य किया कि जब परिणाम मनमर्जी से निकाले गए हैं, तो भाजपा की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भी पर्ची निकालकर मनमर्जी से ही बनेगा.

2027 के लिए ‘PDA’ फॉर्मूले पर फोकस (Akhilesh Yadav INDIA Alliance Strategy)

कोलकाता रवानगी से पहले अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. उनका दावा है कि यूपी में सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की काट भाजपा के पास नहीं है और इसी वजह से भाजपा बौखलाई हुई है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ‘संवैधानिक संकट’! ममता बनर्जी की जिद पर क्या हैं राज्यपाल के पास विकल्प? जानिए 3 समाधान

सपा प्रमुख ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए कहा कि पहले जातीय जनगणना होनी चाहिए और फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू होनी चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि वे भाजपा के ‘छलकपट’ से निपटने के लिए वोटर लिस्ट पर पैनी नजर रखें ताकि कोई हेराफेरी न हो सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

35 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

55 minutes ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

1 hour ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

2 hours ago