Fact Check: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने यादवो को लेकर एक ऐसा दावा किया, जिससे बवाल मच गया है. उन्होंने यादवंशियों को लेकर सीधे तौर पर मुसलमानों से जोड़ दिया है. उनके इस बयान वाले पोस्ट से सोशल मीडिया पर सरगर्मी तेज हो गई है. आइए आपको बताते हैं, आजम खान क्या कहा और इस पोस्ट कि सच्चाई क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में सपा नेता आजम खान के बयान को पोस्ट में कोट कर यादव समाज के भविष्य को मुसलमानों से जोड़ा गया है. आजम की तस्वीर के साथ में लिखा है, “यादव समाज भविष्य के कट्टर मुसलमान बनकर उभरेंगे- आजम खान, सपाई”
भारत एक्सप्रेस की टीम ने वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया. हमने इस पोस्ट के कीवर्ड से गूगल सर्च किया, लेकिन इससे जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे दावे की पुष्टि हो सके.
हमने एक्स पर एडवांस सर्च कर आजम खान और उनके बेटे का एक्स हैंडल भी स्कैन किया, लेकिन इस बयान से संबंधित कोई पोस्ट नहीं मिला. वहीं, आजम खान ने भी इस पोस्ट को फेक बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
साथ ही हमने यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया, जिसमें पता चला कि वो एक विचारधारा से प्रभावित है. यूजर के 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
आजम खान को लेकर वायरल हो रहा ये पोस्ट फर्जी और फैक है. आजम खान ने यादव समाज को लेकर कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…