हेल्थ

जाने पैदल चलने के फायदे और कैसे बचें कैंसर रोग से

अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पैदल चलना काफी उपयोगी माना जाता है.पहले लोग काफी पैदल चला करते थे , वजह थी साधनों की काफी कमीजी, अब व्यक्ति थोड़ी थोड़ी दूर के लिए बाइक, कार या अन्य साधनों का इस्तेमाल करता है, उसे पैदल चलना काफी कठिन काम लगता है और वह यह भी सोचता है कि पैदल चलकर जाने से समय भी काफी लगेगा, ऐसे में वह काफी कुछ मानव द्वारा निर्मित साधनों का उपयोग करना ज्यादा अच्छा मानता है. अगर देखा जाए तो पहले लोगों की औसत आयु ज्यादा होती थी और उसका शरीर भी मेहनत करने के कारण बेडौल नहीं होता था.

समय के साथ लोगों की जीवन शैली में आया बदलाव

आज आधुनिकता की दौरे लोगों का खान पान, रहन सहन काफी बदलाव हुआ है और वह काफी व्यस्त भी है. अगर अपने देश भारत की बात करें तो लोगों को आने जाने के साधन काफी कम उपलब्ध थे और वह लंबी लंबी दूरी भी पैदल चलकर पूरी करता था,  ग्रामीण अंचलों में भी बैलों से खेतों की जुटाई आदि करता था जिससे उसको काफी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन अब खेती किसानी के लिए आधुनकि मशीनें उपलब्ध हैं जिससे वह बिना मेहनत के खेतों में अन्न आदि की पैदावार आराम से कर लेता है लेकिन इसका बहुत बुरा प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ा, वह आलसी हो गया. अब दुनिया के तमाम संस्थान पैदल चलने के लाभ को लेकर अध्ययन करने में लगे हुए हैं.

सात से नौ हजार कदम चलें और कैंसर से बचें

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में यह पाया गया कि नियमित टहलने/चलने से कैंसर जैसे रोग के जोखिम को भी कम किया जा सकता है और साथ ही व्यक्ति अपने को स्वस्थ्य रख सकता है. पैदल चलने में न तो कोई खर्चा होता है और न ही किसी ट्रेनिंग की जरूरत होती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार यदि व्यक्ति प्रतिदिन 7000 कदम चलता है तो उससे 11 प्रतिशत कैंसर के जोखिम में कमी आती है, 9000 कदम चलने से कैंसर जैसे रोग के जोखिम में 16 प्रतिशत कमी देखने को मिली. शोध में पुरुष या महिला होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध में 85 हजार लोगों ने भाग लिया और यह शोध 6 वर्षों तक चला. शोध में पाया गया कि पैदल चलने वालों को 13 प्रकार के कैंसर रोग का खतरा कम हुआ. इसमें तेज चलने को प्राथमिकता नहीं दी गई.

नियमित चलें और इम्युन सिस्टम को मजबूत करें

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार नियमित चलने और व्यायाम करने से इम्युन सिस्टम काफी मजबूत रहता है और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं. इससे लोगों में कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाता है. पैदल चलने को लेकर तमाम शोध हो चुके हैं लेकिन सभी शोधों में पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पाया गया. प्रत्येक व्यक्ति को अपने को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए सुबह या शाम जरूर समय निकालना चाहिए. व्यक्ति अपनी दिनचर्या में पैदल चलने को जरूर शामिल करे इसका उसे जरूर लाभ मिलता है और साथ ही वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है.

दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिदिन औसत चलने के आंकड़े

भारत में प्रति व्यक्ति औसत आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन 4872 कदम चलता है , दक्षिण अफ्रीका में प्रतिदिन 4376 कदम चलता है, ब्राजील में प्रति व्यक्ति का प्रतिदिन चलने का औसत सिर्फ 4057 कदम है , ऐसे में ब्राजील कम चलने वाले देशों में शामिल है. इटली में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति का पैदल चलने का औसत 5186 कदम है , जबकि फ्रांस में यह औसत 5396 कदम है.देश के अन्य देशों के अनुसार स्पेन में 5968 कदम, जापान में 5996, फिनलैंड में 5999कदम, बेल्जियम में 6147 कदम, ऑस्ट्रिया में 6179 कदम, स्विट्जरलैंड में 6364 कदम, नीदरलैंड में 6436 कदम, स्वीडन 6461 कदम , पोलैंड 6504 कदम, डेनमार्क में 6633 कदम प्रतिदिन प्रति व्यक्ति का पैदल चलने का औसत है.

पैदल चलने के लिए क्या करें और क्या न करें

व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन चलना बहुत जरूरी है, इसके लिए प्रतिदिन चलने की आदत डालनी चाहिए , आरामदायक जूते पहनने चाहिए जिससे चलने में दिक्कत न आए, चलने का प्रतिदिन का समय भी तह करना अच्छा रहता है साथ ही आलस से बचना चाहिए. व्यक्ति को शुरुआत में बहुत ज्यादा नहीं चलना चाहिए धीरे धीरे इसे बढ़ाना चाहिए, चलने से कुछ नहीं होगा यह सोच नहीं रखनी. तबियत खराब होने की स्थिति में चलना नहीं चाहिए , अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार रेस्ट और दवाई लेनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

7 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

8 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

51 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago