ICC World Cup 2023

AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ कूट डाले 399 रन, मैक्सवेल का रिकॉर्ड शतक, वॉर्नर ने भी जड़ी सेंचुरी

AUS vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए. डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली. अब नीदरलैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य को चेज करने की चुनौती है.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 399 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले मिचेल मार्श 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने नीदरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 24वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा. वो 68 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हो गये. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 के और एक छक्का लगाया.

वॉर्नर और मैक्सवेल ने खेली शतकीय पारी

स्मिथ ने आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन ने 62 रनों की पारी खेली. 37 वें ओवर में लाबुशेन के आउट हो जाने के बाद जॉश इंग्लिश क्रीज पर आए लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. वो 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के जड़े. कैमरन ग्रीन 8 रन बनाए. मिचेल स्टॉर्क बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. कप्तान पैट कमिंस (12 रन) और एडम जम्पा एक रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए और नीदरलैंड के सामने 400 रनों का बड़ा टारगेट रखा.

नीदरलैंड टीम के गेंदबाज लोगन वैन बीक ने 10 ओवर में सर्वाधिक 4 विकेट झटके. वहीं बास डीलीडे ने दो और आर्यन दत्त को एक सफलता मिली. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड इस टूर्नामेंट में अपना पांचवा मैच खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया को अब तक दो जीत मिली है. वहीं नीदरलैंड को एक मैच में जीत मिली है. ऐसे में आज दोनों टीम मैच को अपने नाम करने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने भारत को चेताया,कही ये बात

नीदरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुसेन, जॉश इंग्लस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जॉश हेजलवुड.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago