शिवराज सिंह चौहान
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इस बीच एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर जब कांग्रेस में गदर मची थी तो कमलनाथ ने कह दिया था कि दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दो. इसके बाद कपड़े फाड़ कांग्रेस हो गई. बवाल बढ़ा तो टिकट बदल दिया तो टिकट बदल कांग्रेस हो गई. कांग्रेस चुनाव में घबराई हुई है.
शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ के साथ-साथ उनके बेटे ने भी टिकट बांटे. बैतूल के मुलताई विधानसभा में कैंडिडेट के समर्थन में शिवराज ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. बताया जा रहा है कि अब तक कांग्रेस ने एमपी में 7 सीटों पर उम्मीदवारों को बदल दिया है.
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि जैसे उज्जैन में महाकाल लोक बनाए वैसे ही बैतूल में ताप्ती महालोक बनाएंगे. बैतूल में जितने बड़े बांध बने, वो हमने बनाए और जितने प्रस्तावित हैं वो भी हम ही बनाएंगे. बैतूल में मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसियों सुन लो..मैं बेटियों के आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा. मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं.
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी. चुनाव आयोग ने नॉमिनेशन से लेकर काउंटिंग तक की पूरी तैयारी कर ली है. आयोग का पूरा फोकस निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने पर है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…