रोहित शर्मा (सोर्स- BCCI, X)
World Cup 2023 Record: वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो चुका है. 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को हराकर छठी बार खिताब जीत लिया. भारत की मेजबानी में खेला गया टूर्नामेंट काफी रोमांचक रहा. इस बार का वर्ल्ड कप बल्लेबाजों के शानदार रहा. क्योंकि इस संस्करण में सबसे ज्यादा शतक और छक्के लगे. टूर्नामेंट के शुरुआत से जीत दर्ज करते आ रही टीम इंडिया से फैंस को उम्मीद थी कि फाइनल मुकाबले में भी जीत होगी लेकिन कंगारू टीम ने फाइनल में भारत को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
साल 1975 से शुरू हुए टूर्नामेंट का 13वां संस्करण भारत की मेजबानी में खेला गया. इस टूर्नामेंट में जमकर छक्के, चौके और शतकों की बरसात हुई. क्रिकेट फैंस ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद उठाया. वर्ल्ड कप 2023 में छक्कों की बात करें तो टूर्नामेंट में खेले गए. 48 मैचों में कुल 644 छक्के लगे, जो वर्ल्ड कप के पिछले 12 संस्करणों से ज्यादा है. इससे पहले साल 2019 में इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए वर्ल्ड कप में 463 छक्के लगे थे, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड था. लेकिन इस बार के टूर्नामेंट में पिछले संस्करण के मुकाबले 181 छक्के ज्यादा लगे. वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रहे, उनके बल्ले से 11 मैचों में कुल 31 छक्के निकले.
टूर्नामेंट में सिर्फ छक्कों की ही बाढ़ नहीं आई, शतक भी जमकर लगाए गए. बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 40 शतक लगाए. शतकों का आंकड़ा भी पिछले 12 संस्करणों में सबसे ज्यादा है. इन शतकों में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के नाम दर्ज है. डिकॉक ने पूरे टूर्नामेंट में कुल चार शतक बनाए. इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने तीन-तीन शतक बनाए. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रन स्कोर बनाया. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में 765 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 6 फिफ्टी शामिल है. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…