देश

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सेना से फिर मुठभेड़, 2 अफसरों समेत 4 फौजी शहीद

Rajouri Encounter Update: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों पर घातक हमला किया है. आतंकियों की सुरक्षाबलों से आज राजौरी में मुठभेड़ हुई, जिसमें सेना के 2 कैप्टन समेत 4 फौजी शहीद हो गए.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राजौरी जिले के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. उनकी फायरिंग में हमारे 4 जांबाज फौजी शहीद हो गए. अब हमलावर आतंकियों को खोजा जा रहा है. मौके पर एनकाउंटर जारी है.

आतंकियों से मुठभेड़ की तस्वीरें सामने आई हैं. संवाद सूत्रों ने बताया कि सेना के सर्च ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए. हालांकि, आतंकी घात लगाकर बैठे थे…तो जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही आतंकियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी. फायरिंग में सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए. वहीं, एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है. उस जवान की बांह और छाती में चोट आई है.

यहां बीते 2 महीनों में आतंकी वारदातें बढ़ीं

इससे पहले जम्मू कश्मीर में 17 नवंबर को भी 2 एनकाउंटर हुए थे, तब 6 आतंकी मारे गए थे. ANI ने बताया कि राजौरी और कुलगाम में 17 नवंबर को दो अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकवादी मारे गए थे. इनमें पहला एनकाउंटर 16 नवंबर को कुलगाम में शुरू हुआ जो 17 नवंबर तक चला. उस एनकाउंटर में 5 आतंकी मारे गए थे. वो सभी आतंकी हाल ही में हुए टारगेट किलिंग में शामिल थे. जबकि दूसरा एनकाउंटर राजौरी में हुआ, तब 1 आतंकी को मौत के घाट उतारा गया.

यह भी पढ़िए: ओवैसी का नफरती बयान- “कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, मैंने इशारा कर दिया तो…”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

29 seconds ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

42 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

44 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

47 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

1 hour ago