विराट कोहली और अरिजीत सिंह (सोर्स-X)
IND vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दे दी. अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सिंगर अरिजीत सिंह समेत कई जाने-माने हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा. ओपनिंग सेरेमनी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अरिजीत सिंह गाना गाते हुए विराट कोहली को चिल्लाते हुए आई लव यू विराट कहते दिख रहे हैं.
जिस समय कार्यक्रम चल रहा था, उस समय स्टेज के पास में ही विराट कोहली प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी दौरान गाने गाते हुए अरिजीत सिंह की नजर विराट कोहली पर पड़ी और वो चिल्ला दिये. इसपर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया. कोहली ने अरिजीत सिंह की ओर देखा और उनके गाने पर झूमने लगे. इसी दौरान कोहली ने सिंगर अरिजीत सिंह को विक्ट्री साइन भी दिखाया. वीडियो देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गये.
भारत ने विश्व कप 2023 संस्करण के 12वें मैच में पाकिस्तान को हरा दिया. विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की ये आठवीं जीत थी. इससे पहले सात बार दोनों टीमें विश्व कप में आमने-सामने हुई हैं लेकिन हर बार भारतीय टीम ने उसे हरा दिया है. इस बार भी वैसा ही हुआ. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पाकिस्तान की पूरी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में सात विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 30.3 ओवर में हरा दिया. भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा. वो 16 रन बनाकर आउट हो गये. वहीं कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत से ही लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. रोहित शर्मा ने 63 गेंद में तूफानी 86 रनों की पारी खेली. रोहित के आउट होने के बाद आए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अंत तक बने रहे और टीम को जीत दिला दी.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…