ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शॉर्ट लगाते हुए केएल राहुल (सोर्स- X)
World Cup 2023 IND vs AUS: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत जीत के साथ की है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत ने अपने पहले मुकाबले में कंगारू टीम को 6 विकेट से हरा दिया. ये मैच लो स्कोरिंग रहा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन पर ऑल आउट हो गई. कम रनों का लक्ष्य मिलने के बाद भी भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आई.
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. 2 रन के स्कोर पर टीम इंटिया के टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियान लौट गये थे. ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बिना रन बनाए ही आउट हो गये. टीम इंडिया पर पहला झटका पारी के पहले ही ओवर के चौथी गेंद पर लगा. तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने ईशान को चलता किया. उसके बाद आए जोश हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया.
दो रन के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई. भारतीय टीम ने शुरूआत खराब होने के बाद भी मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहला मौका था जब कोई किसी टीम के 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद जीत मिली हो. इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी है.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: श्रेयस अय्यर के आउट होने पर भड़के युवराज सिंह, दे डाली ये नसीहत
सबसे कम रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद जीत दर्ज करने वाली टीमों में भारत सबसे उपर है. वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत के 2 रन पर तीन विकेट गिर गये थे लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया ने मैच में जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरे स्थान पर भी भारत ही है. ये मैच साल 2004 में भारत बनाम जिम्बाब्वे खेला गया था. इस मौच में 4 पर पर भारत के तीन विकेट गिर गये थे. वहीं 2009 में बांग्लादेश के मीरपुर में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच था, जिसमें 4 रन पर तीन विकेट गिरे थे. इसके अलावा 1998 में ढ़ाका में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच में 5 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिरे थे.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…