ICC World Cup 2023

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा, सेंटनर और फर्ग्यूसन ने झटके 3-3 विकेट

NZ vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 के 16वें मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गये चारों मैच में जीत दर्ज कर ली है. अब न्यूजीलैंड का अगला मैच 22 अक्टूबर को भारत के साथ होगा.

139 रन पर ऑल आउट हुई अफगान टीम

289 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 27 रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर गये. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. रहमत शाह (36 रन) और अजमतुल्ला उमरजई (27 रन) के अलावा अफगानिस्तान टीम के कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 11 रन बनाए. वहीं इब्राहिम जादरान ने 14 रन बनाए.

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी भी 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गये. विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अलीखिल 19 रन बनाकर एक छोड़ पर डटे रहे, वहीं दूसरे छोड़ पर बल्लेबाज आते गये और पवेलियन लौटते गये. मोहम्मद नबी 7 रन, राशिद खान 8 रन, मुजीब उर रहमान 4 न बनाए. इसके अलावा नवीन उल हक और फजलहक फारूकी बिना खाता खोले ही आउट हो गये.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 288 रन

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 30 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया. फॉर्म में चल रहे डेवोन कॉन्वे 20 रन बनाकर मुजीब उर रहमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. उसके बाद दूसरा विकेट 109 रन के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में गिरा. वो 32 रन बनाकर अजमतउल्लाह की गेंद पर बोल्ड हो गये. न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 21वें ओवर में विल यंग के रूप में गिरा. वो 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

कप्तान टॉम लैथम ने 68 रन और ग्लेन फिलिप्स 71 रन बनाकर नवीन उल हक के शिकार हो गये. डेरिल मिचेल एक रन बनाकर कैच आउट होकर पवेलियन लौट. वहीं मार्क चापमन (25 रन) और मिचेल सेंटनर (7 रन) बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह से पूरी टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 289 रन का टारगेट रखा.

ये भी पढ़ें- NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दिया 289 का टारगेट, विल यंग, टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स ने जड़े फिप्टी

सेंटनर और फर्ग्यूसन ने झटके 3-3 विकेट

न्यूजीलैंड के तेंज गेंदबाज मिचेल सेंटनर और लॉकी फॉर्ग्यूशन ने 3-3 विकेट झटके. ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लेने में सफलता हासिल की. वहीं मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिए. वहीं अफगानिस्तान टीम की गेंदबाजों की बात की जाए तो अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट झटके. इसके अलावा राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फॉर्ग्यूशन, ट्रेंट बोल्ट.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

Vikash Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

23 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

54 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago