ICC World Cup 2023

PAK vs NED: 18 गेंदों पर सिर्फ 5 रन… विश्व कप 2023 के पहले ही मैच में फेल हुए बाबर आजम

World Cup 2023 PAK vs NED: विश्व कप 2023 का दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है. नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 49 ओवर में पाकिस्तान टीम के सभी बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट खोकर 286 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सउद शकील ने 68-68 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन इस मैच में टीम के कप्तान बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए. बाबर का बल्ला विश्व कप के पहले मुकाबले में खामोश रहा.

विश्व कप में नहीं चला बाबर का बल्ला

विश्व कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेल रहा है. हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारने के बाद पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने आई और टीम ने निर्धारित 50 ओवर से एक ओवर पहले ही ऑल आउट हो गई. टीम ने 49 ओवर में दस विकेट खोकर 286 रन बनाए. इस मैच में कप्तान बाबर आजम का बल्ला नहीं चल पाया. बाबर को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वो एक लंबी पारी खेल सकते हैं, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके और 18 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 PAK vs NED LIVE: पाकिस्तान की टीम 286 रन पर ढेर, BAS DE LEEDE ने झटके 4 विकेट

वार्म-अप मैच में गरजा था बाबर का बल्ला

विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम ने वार्म अप मैच खेला था. जिसमें बाबर आजम ने लंबी पारी खेली थी. हालांकि, दोनों ही मैच में टीम को हार मिली थी. पाकिस्तान अपना पहला वार्म अप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. जिसमें कप्तान बाबर आजम 84 गेंद में 80 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए थे. वहीं दूसरे वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर आजम ने 59 गेंदों में विस्फोटक 90 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान बाबर के बल्ले से 11 चौके और दो छक्के निकले थे.

वार्म अप मैच में जिस तरीके से पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का बल्ला चला था, उसे देखकर उम्मीद की जा रही थी कि विश्व के अपने पहले मुकाबले में कप्तान एक बार फिर से फॉर्म में दिखेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो 18 गेंद में 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए.

Vikash Jha

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago