Indian Hockey Won Gold: एशियन गेम्स में मेडल टैली के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा है. एशियन गेम्स के मेंस हॉकी का फाइनल आज जापान और भारत के बीच खेला गया. खुशखबरी यह है कि भारतीय टीम ने मैच में जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि भारत ने चौथी बार एशियन गेम्स के हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है. इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने अपना पेरिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया है.
बता दें कि जापान के खिलाफ एशियन गेम्स के इस फाइनल मैच में भारत ने पहले हाफ में बेहतरीन खेल खेला. पहले हाफ में 1-0 की बढ़त के बाद भारत ने दूसरे हाफ में आक्रामक रवैया अपनाया. ऐसे में भारत ने तीसरे क्वॉर्टर में दो गोल दाग दिए.
यह भी पढ़ें- PAK vs NED: 18 गेंदों पर सिर्फ 5 रन… विश्व कप 2023 के पहले ही मैच में फेल हुए बाबर आजम
खास बात यह है कि दोनों टीमों ने इस मैच में डिफेंडिंग अप्रोच से शुरुआत की थी. इस मैच के पहले क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हुआ था, वहीं दूसरा क्वार्टर भी सूखा जा रहा था लेकिन मैच के 25वें मिनट में मंदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया और भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
बता दें कि चौथे क्वार्टर की शुरुआत के तीन मिनट बाद मैच के 48वें मिनट में अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल किया. इस गोल के साथ भारत ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके तीन मिनट बाद जापान ने अपना पहला गोल किया. वहीं मुकाबला खत्म होने के पहले भारत ने एक और गोल कर लिया और 5-1 से एशियन गेम्स का फाइनल मैच जीता. साथ ही एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें-Asian Games: भारत ने पाकिस्तान को कबड्डी में चटाई धूल, 61-14 से हराकर मेडल किया पक्का
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारत के लिए लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी थी. ऐसे में आज एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वॉलीफाई कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…