सौरव गांगुली ने खोली पाकिस्तान की पोल (सोर्स- सोशल मीडिया)
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने जीत के साथ आगाज किया था. शुरुआत के दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद तीसरे मैच में भारत के हाथों उसे करारी हार मिली. भारत के खिलाफ खेलते हुए पूरी टीम 191 रन पर सिमट गई. वहीं भारत ने विश्व कप में रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया. पाकिस्तान टीम की इस हार को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का मानना है कि पाकिस्तान टीम की वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली हार से उबरना मुश्किल होगा. उनका ये भी कहना है कि पाकिस्तान की टीम दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर सकती है. गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान टीम के पास जिस तरह की बैटिंग यूनिट है, उससे पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में वापसी करना मुश्किल होगा. वहीं सौरव गांगुली ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया की सराहना की है.
वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच काफी चर्चा में था लेकिन टीम इंडिया ने इसे आसानी से जीत लिया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा मैच में पाकिस्तान को पटखनी दे दी. एक समय में पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन था, लेकिन कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद पूरी टीम धराशाई हो गई. 36 रन बनाने में पाकिस्तान ने अपनी पांच विकेट गंवा दी और 191 रन पर ऑल आउट हो गई.
एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘हमारे समय में जिस तरह की पाकिस्तान टीम थी, मौजूदा टीम उस तरह की नहीं है. ये टीम बल्लेबाजी करते हुए दबाव को नहीं झेल पाती है.’ बता दें कि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उसने शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में पाक टीम ने श्रीलंका को हराया था, लेकिन उसके बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली.
ये भी पढ़ें- World Cup में बांग्लादेश के खिलाफ कितने भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक? इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल
बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि पाकिस्तान के पास मौजूदा वक्त में जिस तरह की बल्लेबाजी है, उसके साथ उसे इस विश्व कप में वापसी करना मुश्किल होगा.’ सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की 86 रनों की खेली गई विस्फोटक पारी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का हर विभाग बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है.
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…