ICC World Cup 2023

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल के महामुकाबले को देखने के लिए पहुंचेंगे 100 से ज्यादा VVIP, देखें पूरी लिस्ट

World Cup 2023 Final Match: गुजरात के अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आज क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है. ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. फाइनल मैच पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं. क्रिकेट प्रेमी लगातार अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि एक लाख दर्शक स्टेडियम में मैच देखेंगे.

पीएम मोदी भी स्टेडियम में रहेंगे मौजूद

वहीं विश्वकप के इस फाइनल मैच को देखने के लिए दुनिया भर से तमाम सेलिब्रिटी और दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा भी होने जा रहा है. जिसमें पीएम मोदी से लेकर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस का नाम भी शामिल है. इसके अलावा नीता अंबानी समेत तमाम उद्योगपति मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे. मोदी सरकार ने क्रिकेट प्रेमियों के स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है. जिसमें मुंबई से अहमदाबाद के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है.

100 से ज्यादा वीवीआईपी रहेंगे मौजूद

क्रिकेट वर्ल्ड कप के होने वाले इस महामुकाबले को देखने के लिए मोदी सरकार के तमाम मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे हैं. जिसको लेकर स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि विश्वकप के इस मैच को देखने के लिए 100 से ज्यादा वीवीआईपी पहुंचेंगे. जिसमें 8 राज्यों के सीएम शामिल हैं. सिंगापुर के राजदूत, अमेरिका के राजदूत एरिक गैसेट्टी के अलावा यूएई के राजदूत मैच देखने पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन में हुई महाकाल की विशेष भस्म आरती, लोगों ने मांगा आशीर्वाद

नीता अंबानी समेत कई उद्योगपति भी देखेंगे मैच

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी पूरे परिवार के साथ मैच देखने जाएंगी. इसके अलावा उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल अपने परिवार के साथ और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास भी इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के अलावा हाईकोर्ट के जज भी पहुंचने वाले हैं.

राजनेताओं का लगेगा जमावड़ा

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच को देखने के लिए केंद्र सरकार के कई मंत्री भी अहमदाबाद पहुंचेंगे. जिसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा के अलावा गुजरात, तमिलनाडु और कई राज्यों के विधायक भी अहमदाबाद जाएंगे. इन सब के अलावा फिल्म जगत की हस्तियां भी मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचेंगी. फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्वकप हमारा होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

29 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

37 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

51 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago