चमोली में बड़ा हादसा
Chamoli: उत्तराखंड के चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया गया कि बुधवार की सुबह यहां बड़ा हादसा हो गया. चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया. इस दौरान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग झुलसे हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया कि बुधवार को तड़के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. कथित तौर पर पीड़ित नमामि गंगे परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे. चमोली के पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हरकत में आते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए. सीएम के घटना स्थल पर जाने की संभावना है. चमोली के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन ने कहा, “हमें जानकारी मिल रही है कि कम से कम 15 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो होम गार्ड शामिल हैं.”
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…