Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 10 लोगों की मौत

चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया. इस दौरान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है.

चमोली में बड़ा हादसा

चमोली में बड़ा हादसा

Chamoli: उत्तराखंड के चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया गया कि बुधवार की सुबह यहां बड़ा हादसा हो गया. चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया. इस दौरान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग झुलसे हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश 

बताया गया कि बुधवार को तड़के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. कथित तौर पर पीड़ित नमामि गंगे परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे. चमोली के पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हरकत में आते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए. सीएम के घटना स्थल पर जाने की संभावना है. चमोली के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेसन ने कहा, “हमें जानकारी मिल रही है कि कम से कम 15 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो होम गार्ड शामिल हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital