Urdu Conclave 2026

महाराष्ट्र में मानवता हुई शर्मसार! पत्नी की लाश बाइक पर बांधकर पति जाने को हुआ मजबूर, नहीं बढ़े मदद के हाथ

Nagpur Road Accident: नागपुर-जबलपुर हाइवे पर मध्य प्रदेश के सिवनी जिला निवासी अमित बुमरा यादव अपनी पत्नी ज्ञारसी यादव के साथ बाइक पर जा रहा था. तभी अचानक से पीछे से एक ट्रक आया और बाइक को साइड मार दिया.

Nagpur Road Accident

दुनिया कितनी बेरहम है ये महाराष्ट्र की एक घटना ने साबित कर दिया. जहां सड़क पर हुए हादसे में जान गंवा चुकी पत्नी के शव को लेकर एक व्यक्ति रोड पर लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा और लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. बाद में थक हारकर वो अपनी बाइक पर ही पत्नी के शव को लादकर चल पड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

ये मामला नागपुर जिले के दवलापार थाना क्षेत्र के मोरफटा इलाके का है. जहां दोपहर के समय नागपुर-जबलपुर हाइवे पर मध्य प्रदेश के सिवनी जिला निवासी अमित बुमरा यादव अपनी पत्नी ज्ञारसी यादव के साथ बाइक पर जा रहा था. तभी अचानक से पीछे से एक ट्रक आया और बाइक को साइड मार दिया.

ट्रक के पहियों के नीचे आ गई पत्नी

साइड लगते ही बाइक पर सवार अमित की पत्नी ज्ञारसी ट्रक के पहियों के नीचे आ गई. जिसके चलते ज्ञारसी की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई.

किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ

पत्नी की मौत के बाद पति गोद में पत्नी को लेकर बिलखने लगा. हादसे को देख लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो जरूर लेकिन किसी ने भी उसकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया. इस दौरान अमित सबसे मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन निर्दयी बन चुके लोगों में से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.

ये भी पढ़ें- भारतीय डिप्लोमेट का हुक्का पानी बंद! अब कौन सी गुस्ताखी कर रहा है पाकिस्तान?

पत्नी के शव को बांधकर निकल गया पति

इसके बाद अमित ने अपनी पत्नी के शव को बाइक के पीछे बांध दिया और अपने घर की ओर निकल गया.

वहीं मामले के बारे में नागपुर के एसपी ग्रामीण हर्ष ए पोद्दार ने बताया है कि पुलिस खुमारी टोल नाका पर तैनात थी. तभी अमित वहां से अपनी पत्नी को लेकर गुजरा. रुकने का इशारा करने पर भी वो नहीं रुका. जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर सारी जानकारी हासिल की. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read