देश

UP IAS Transfer: यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर सहित गाजियाबाद के बदले गए DM

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात कई जिलों के आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) के तबादले कर दिए गए हैं और इनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में आठ जिलाधिकारी भी शामिल हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, तबादले की लिस्ट में कई ऐसे आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जो एक ही जगह पर पिछले तीन सालों से तैनात थे. तो वहीं इस सूची में कानपुर, गाजियाबाद सहित अलीगढ़, फर्रुखाबाद, रामपुर ,जौनपुर ,पीलीभीत के जिलाधिकारी के भी नाम शामिल हैं.

तबादलों को लेकर सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन अधिकारियों का तबादला किया गया है. तो वहीं सोमवार की देर रात प्रदेश सरकार ने कई जिलों के आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया, जिससे पूरी रात प्रदेश भर में खलबली मची रही. फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेज दिया गया है तो वहीं रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाकर भेजा गया है तो वहीं अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है. बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खबर सामने आ रही है कि, रामपुर और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाकर अन्य जगह पर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: 55 की चाय, 65 का टोस्ट… रामनगरी में शबरी रसोई की रेट लिस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन ने जारी किया नोटिस

तो दूसरी ओर जौनपुर के जिलाधिकारी अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है. श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है. राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को जिलाधिकारी फ़र्रुख़ाबाद बनाया गया है. जिलाधिकारी के साथ ही कई मुख्य विकास अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, लेकिन नियुक्ति विभाग की ओर से इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों की मानें तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago