Samrat Chaudhary Turban: बिहार में एनडीए सरकार की वापसी हो चुकी है. नीतीश कुमार लगातार 9वीं बार प्रदेश के सीएम बने हैं. वहीं भाजपा की ओर से इस बार सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इस बीच खबर है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या जाकर पगड़ी उतारेंगे और बाल मुढवाएंगे. बता दें कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम पद से उतारने के बाद ही पगड़ी उतारने की बात कही थी.
सम्राट चौधरी सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है. उन्होंने कहा कि जब मुझे जन्म देने वाली मां छोड़कर चली गई तो मैंने मुरेठा बांधा था. उसी समय भाजपा आलाकमान ने मुझे पार्टी का अध्यक्ष बनाया था. उस समय में मैंने भावुकता में मुरैठा बांधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाकर ही मुरैठा खोलूंगा. ऐसे में भाजपा आलाकमान ने निर्णय लिया है कि वे नीतीश जी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे.
सम्राट ने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं. ऐसे में मुरैठा बांधना मेरा व्यक्तिगत निर्णय था अब हमारी सरकार बन गई है तो मैं अयोध्या जाऊंगा और पगड़ी उतारकर बाल मुढवाऊंगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि 2020 में बहुमत मिलने के साथ नीतीश जी के हमने मिलकर सरकार बनाई. चुनाव से पहले हमनें 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. अब हमारी सरकार 1.75 लाख लोगों को नौकरी देगी इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आज, आंकड़ों में आप-कांग्रेस का गठबंधन भाजपा पर भारी
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…