जमशेदपुर में बुजुर्ग की हत्या
Noida Crime: नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले एक यू-ट्यूबर के साथ मारपीट कर सात लोगों ने उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलवीर ने बीती रात को थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि मनीष, प्रिंस, विक्की, विजय, योगेंद्र, कपिल, और मिंकू ने उसके बेटे दीपक को 28 जनवरी को घर से बुलाया और उसे अपने साथ ले गए.
परिजनों का आरोप है कि दीपक के दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई और उसके बाद मारपीट की. जिसमें दीपक की जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में दीपक को ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दीपक की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- Omar Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मिल रहीं धमकियां
दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को आज (30 जनवरी) गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि एक आरोपी मनीष भी यू-ट्यूबर है. उससे दीपक ने यूट्यूब चैनल खरीदा था और बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार दीपक करीब पांच वर्ष से अपनी मां के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था और उसके फॉलोअर भी हैं.
यह भी पढ़ें- Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन को तलाश रही ईडी, दिल्ली आवास से जब्त की BMW कार, एयरपोर्ट पर रखी जा रही नजर
-भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…