देश

श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, कई लोग घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार की सुबह यहां सिंहाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर (Narasimha Swamy temple) में वार्षिक उत्सव के दौरान दीवार गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से ये हादसा हुआ.

Narasimha Swamy temple में दीवार गिरी

बुधवार को शुरू होने वाले वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम के दौरान दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं पर दीवार गिर गई. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अन्य विभागों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मलबे से आठ शवों को निकाला गया और किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया. मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता, विशाखापत्तनम जिला कलेक्टर एमएन हरेंधीरा प्रसाद और पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. यह घटना मंदिर के वार्षिक उत्सव चंदनोत्सवम की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई. अधिकारियों के अनुसार, 300 रुपये का टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु दीवार गिरने से मारे गए या घायल हो गए.

राज्य सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की घोषणा की गई है. ‘निजरूप दर्शनम’ के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी. अनुष्ठान सुबह तड़के शुरू होने थे.

Narasimha Swamy temple हादसे पर सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख जताया है. उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर और एसपी से वहां की स्थिति के बारे में बात की. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.

धर्मस्व मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि Narasimha Swamy temple की दीवार गिरने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ कर्मियों और एम्बुलेंस को सेवा में लगाया गया है. प्रदेश के गृह मंत्री घटनास्थल पर पहुंचीं. वह राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रही हैं. धर्मस्व मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने श्रद्धालुओं की दुखद मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया. इसे हृदय विदारक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को इस तरह दुखद तरीके से अपनी जान गंवानी पड़ी.

यह भी पढ़ें- Kolkata Fire Incident: बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

वाईएस जगन ने सरकार से दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने अधिकारियों से मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने की भी अपील की. बता दें, चंदनोत्सवम्- सिंहाचलम मंदिर (Narasimha Swamy temple) का वार्षिक है. जिसमें भगवान नरसिंह स्वामी पर से वर्ष में एक बार चंदन लेप हटाया जाता है और फिर भक्तगण ‘निज रूप’ में उनका दर्शन करते हैं. यह अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

28 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

32 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

44 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

45 minutes ago