देश

पहलगाम हमले पर गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई, Congress ने जारी किए निर्देश, दी ये नसीहत

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस (Congress) ने अपने नेताओं को सर्कुलर जारी किया है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा है कि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी बयान नहीं दें.

Congress ने नेताओं को जारी किए निर्देश

आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कांग्रेस ने अपने नेताओं को कहा कि वे केवल कांग्रेस कार्यसमिति की 24 अप्रैल को संपन्न हुई बैठक में पारित आधिकारिक प्रस्ताव के अनुरूप ही सार्वजनिक बयान दें.

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि यह समय एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र के साथ खड़े होने का है. कांग्रेस (Congress) पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस कार्यसमिति प्रस्ताव ही इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी की एकमात्र सार्वजनिक अभिव्यक्ति होगी.

Congress ने पत्र में क्या कहा?

पत्र में कहा गया, “ऐसे कठिन समय में, जब हमारी सामूहिक संकल्पशक्ति की परीक्षा हो रही है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जो उन मूल्यों को दर्शाए जिनके आधार पर पार्टी ने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की है.”

सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी बयान, टिप्पणी या प्रस्तुति में अनुशासन बनाए रखें और पार्टी लाइन से हटकर कोई भी टिप्पणी न करें. पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी उल्लंघन को “गंभीर अनुशासनहीनता” माना जाएगा और इसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान को परेशान करने वाली तस्‍वीर सामने आई.. PM मोदी की रक्षा मंत्री, CDS और तीनों सेनाप्रमुखों के साथ मीटिंग

कांग्रेस (Congress) ने यह भी दोहराया कि वह हमेशा राष्ट्रीय संकट के समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती आई है और इस बार भी वही गरिमा और संयम दिखाएगी जिसकी देश को अपेक्षा है. बता दें कि यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब देशभर में पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश है. कांग्रेस ने भी पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

5 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

38 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

39 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

57 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago