देश

2009 के US दस्तावेज़ ने मचाई खलबली! क्या UPA सरकार ने भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को कर दिया था IAEA के हवाले?

2009 US document on India civil nuclear program:  2008 की भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील को उस समय की UPA सरकार ने ऐतिहासिक बताते हुए खूब गुणगान किया था. लेकिन अब 2009 के एक अमेरिकी दस्तावेज़(India Safeguards Agreement) के सामने आने पर इसकी पूरी तरीके से पोल खोल कर रख दी है. यह मामला सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा शेयर करने के बाद सामने आया है. दस्तावेज़ में कहा गया कि भारत ने अपनी मिलिट्री और सिविल परमाणु गतिविधियों को अलग करने और अपने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को IAEA सेफगार्ड्स के तहत रखने की प्रतिबद्धता जताई थी. इसी पंक्ति को लेकर अब राजनीतिक और रणनीतिक बहस तेज हो गई है. बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह “कंट्रोल सौंपना” था या सिर्फ अंतरराष्ट्रीय निगरानी की व्यवस्था?

क्या कहता है अमेरिकी दस्तावेज़?

24 जुलाई 2008 को IAEA में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि ग्रेगरी एल. शुल्टे के बयान में कहा गया है कि भारत ने अपने सिविल और मिलिट्री न्यूक्लियर कार्यक्रम को अलग करने और सिविल सुविधाओं को IAEA safeguards के तहत रखने का वादा किया है. यह बयान अमेरिका-भारत नागरिक परमाणु सहयोग पहल के समर्थन में दिया गया था. दस्तावेज़ में इसे भारत को “अप्रसार की मुख्यधारा” में लाने का कदम बताया गया. यानी भारत, बिना NPT पर हस्ताक्षर किए, वैश्विक परमाणु व्यवस्था के ढांचे में शामिल हो रहा था. इसके तहत भारत के 14 सिविल रिएक्टर्स IAEA निरीक्षण के अधीन आ गए.

IAEA सेफगार्ड्स: कंट्रोल या निगरानी?

IAEA सेफगार्ड का मतलब यह होता है कि जिन रिएक्टरों को भारत ने “सिविल” घोषित किया, वे अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के तहत रहेंगे ताकि उनका उपयोग हथियार निर्माण में न हो. हालांकि यह भी बता दें कि परमाणु हथियार वाले मिलिट्री न्यूक्लियर प्रोग्राम भारत के पूर्ण नियंत्रण में ही रहा. लेकिन सिविल रिएक्टरों पर निगरानी स्थायी (permanent safeguards) मानी जाती है, जिसे वापस लेना आसान नहीं होता. इसी बिंदु को लेकर विरोधी दलों ने तब भी संप्रभुता पर सवाल उठाए थे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने बदले नियम…जानिए क्या कहती है नई गाइडलाइन?

UPA सरकार ने थपथपाई थी अपनी पीठ

UPA सरकार ने इसे ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक स्वीकृति की दिशा में बड़ा कदम बताया था. उनके मुताबिक, डील के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय न्यूक्लियर मार्केट तक पहुंच मिली, यूरेनियम आयात संभव हुआ और NSG से विशेष छूट मिली.

हालांकि उस समय विपक्ष में रही वर्तमान पार्टी ने इसे रणनीतिक झुकाव और दीर्घकालिक निर्भरता बताया था. आज 2009 के अमेरिकी दस्तावेज़ की पंक्तियां फिर उसी बहस को जिंदा कर रही हैं कि क्या यह समझौता भारत के हित में था या उसने सिविल कार्यक्रम को स्थायी अंतरराष्ट्रीय निगरानी में डाल दिया?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago