देश

BJP: 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, रविशंकर प्रसाद का दावा- 9 राज्यों में जीत दर्ज करेगी बीजेपी

BJP: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्षीय भाषण देते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश भर से आये पार्टी नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2023 का यह वर्ष भाजपा के लिए बहुत जरूरी है. 2023 में देश के नौ राज्यों में विधान सभा चुनाव होना है पार्टी को एक भी राज्य में हारना नहीं है.

जेपी नड्डा के अध्यक्षीय भाषण की जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पार्टी के सभी नेताओं को कमर कस कर 2023 में होने वाले नौ राज्यों के विधान सभा और 2024 के लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया.

रवि शंकर प्रसाद ने आगे बताया कि कार्यकारिणी बैठक में नड्डा ने गुजरात के चुनावी नतीजों को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बताते हुए बाकी प्रदेशों को इससे सीखने की नसीहत दी. हिमाचल प्रदेश में मिली हार का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि हिमाचल में रिवाज बदलना था, लेकिन हम नहीं बदल पाए. इससे पहले के चुनावों में हार का अंतर 5 प्रतिशत के बराबर हुआ करता था लेकिन इस बार भाजपा एक प्रतिशत से भी कम के अंतर से हारी है. कांग्रेस और भाजपा के बीच सिर्फ 37 हजार वोटों का ही अंतर रहा.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि इससे पहले की बैठक में प्रधानमंत्री ने कमजोर बूथों की पहचान करने का आह्वान किया था. जिसके बाद पार्टी ने देशभर में 72 हजार कमजोर बूथों की पहचान की थी. लेकिन पार्टी एक लाख तीस हजार बूथों पर पहुंच गईं है जिन पर पार्टी को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है.

बीजेपी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 अगस्त को लालकिले पर बताए गए पांच प्रण का जिक्र करते हुए बैठक में कहा कि आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा पूरी दुनिया कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की तारीफ कर रहे हैं. नड्डा ने कहा कि रूस यूक्रेन लड़ाई को आधे दिन के लिए रोका गया था ताकि 32 हजार भारतीय छात्रों को वहां से सकुशल निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि 75 वर्षो बाद राजपथ को कर्तव्यपथ नाम दिया गया. भारत के हेरिटेज को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइलमैन्युफैक्च रिंग देश बन गया है.

जेपी नड्डा ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारों के दौर में हर डिफेंस डील में कमीशन लिया जाता था, लेकिन मोदी सरकार में हर डिफेंस डील ईमानदारी से हो रही है और मेड इन इंडिया पर भी ज्यादा फोकस किया जा रहा है.

अपने भाषण में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया. नड्डा ने स्वामी दयानंद सरस्वती के संदेश का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: BJP: मिशन 2024 से पहले बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी करेंगे भव्य रोड शो, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल

रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने भाषण में तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने का दावा भी किया. एक सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगियों को कभी नहीं छोड़ा. चाहे वो नीतीश कुमार हो या अकाली दल, ये दोनों स्वयं ही सुनहरे भविष्य के लालच में भाजपा का साथ छोड़ कर गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

55 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago