होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rishabh pant
Rishabh Pant update: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने जनवरी की शुरुआत में भयानक सड़क दुर्घटना के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन दिया है. टीम इंडिया के इस स्टार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा जब उनकी लग्जरी कार दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर पर एक डिवाइडर से टकराकर आग की लपटों में घिर गई. पंत दुर्घटना में बच गए लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए, उनके शरीर पर काफी चोट आई जबकि सबसे बड़ी चोट लिगामेंट से जुड़ी है. पंत ने सोशल मीडिया पर फैंस और अपने शुभचिंतकों के लिए एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी सर्जरी और रिकवरी पर अपडेट दिया. उनके नोट में कहा गया है, “मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं. मैं बस सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी सर्जरी सफल रही, और मैं जल्द ठीक होने की राह पर हूं.”
टीम इंडिया के लिए भी किया ट्वीट
ऋषभ पंत ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अपने दिल की गहराई से, मैं अपने सभी फैंस, टीम के साथियों, डॉक्टरों को धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं.’
ये भी पढ़ें: Men’s Hockey World Cup: दमदार टीम, शानदार फॉर्म… क्या खत्म होगा 48 साल का इंतजार?
ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे IPL
भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत इस साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. जिसे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खत्म किया था. दरअसल गांगुली ने इस बात की पुष्टि की थी कि इस बार ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे. उनका टीम में होना दिल्ली की टीम के लिए एक बड़ा झटका है. हालांकि अभी सबसे ज्यादा जरूरी पंत का जल्द से जल्द ठीक होना है.
आपको बता दें, ऋषभ पंत वर्तमान में दिल्ली टीम के कप्तान हैं. 2021 में पंत ने फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक पहुंचाया था. पिछले साल ये टीम तालिका में पांचवें स्थान पर रहे. विकेटकीपर-बल्लेबाज 2016 में लीग में अपनी पहली उपस्थिति के बाद से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. राष्ट्रीय टीम के एक अभिन्न सदस्य, पंत दुर्घटना से चार दिन पहले भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जब उन्होंने मैदान में कदम रखा था. अब कम से कम वो 4-5 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…