देश

संगरूर में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला, आज 5 लोगों ने तोड़ा दम, जांच के लिए SIT गठित

Sangrur Poisonous Liquor Case: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार यानी कि 23 मार्च को भी 5 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जहरीली शराब कांड मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए एक एसआईटी गठित की गई है.

जांच के लिए SIT गठित

पंजाब पुलिस की ओर से गठित की गई SIT में चार सदस्यों को शामिल किया गया है. जिसमें इस टीम का नेतृत्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों करेंगे. वहीं पटियाला के DIG हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी संगरूर सरताज चहल और आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर नरेश दुबे शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग नकली शराब के काले कारोबार से जुड़े थे.

जहरीली शराब कांड में 8 गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब और निर्माण और लेबलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान चीमा के चौवास के रहने वाले सोमा कौर, राहुल उर्फ संजू और प्रदीप सिंह उर्फ बाबी के रूप में हुई है. इसके अलावा गांव उभावल के गुरलाल सिंह, पटियाला के गांव ताइपुर के हरमनप्रीत सिंह, गांव रोगला के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श, दिड़बा के गुज्जरां गांव के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और सुखविंदर सिंह हैं.

यह भी पढ़ें- Moscow Attack: ये हैं वे 5 आतंकवादी जिन्होंने रूस की राजधानी को दहलाया, अब तक 115 लोगों की मौत; हिरासत में लिए गए 11 संदिग्ध

40 लोग अभी अस्पताल में भर्ती

संगरूर शराब कांड में हर दिन लोगों की मौत हो रही है. शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में 8 लोगों ने दम तोड़ दिया था. वहीं शनिवार को 5 लोगों की मौत हुई है. अभी भी 40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

40 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago